टोंक में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में 1284 का हुआ टीकाकरण
टोंक में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में 1284 का हुआ टीकाकरण

टोंक. प्रथम चरण के लिए किए जा रहे कोरोना टीकाकरण के सातवें दिन दो निजी सहित 18 केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण किया गया है। सोमवार को कुल1284 हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण हुआ है। जिसमें पुरूष 546 व 738 महिला शामिल है। सोमवार को हुए टीकाकरण में राजकीय केन्द्रों के अलावा दो निजी स्थानों में से अग्रवाल अस्पताल टोंक में 72 व महेश नर्सिंग होम (रामीदेवी नर्सिंग इंस्टी्टीयूट) देवली में 181 जनों सहित 253 को कोविशील्ड का टीका लगाया गया है।
1284 हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण हुआ
डॉ अशोक कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को यूपीएससी हाउसिंगबोर्ड में 107,अग्रवाल अस्पताल टोंक में 72, सीएचसी टोडारासिंह में 67, पीपलू में 68, पीएचसी करेड़ा(निवाई) में 74 , जामडोली में55 , सिरस में 73 , राणोली-कठमाणा में 72, सीएचसी भरनी-साखनां में 58, पीएचसी देवपुरा-लवादर में 72 , पीएचसी बरवास में 43, पीएचसी सोडा में48 , पीएचसी लावा में 54, पीएचसी कलमण्डा में 20 , सीएचसी अलीगढ में 70़, महेश नर्सिंग होम (रामीदेवी नर्सिंग इंस्टी्टीयूट) देवली में 181 , सीएचसी धुआं-देवड़ावास में 92 व पीएचसी घाड में 50 का वैक्सीननेशन हुआ है।
सातवें दिन 25 जनवरी सोमवार तक केन्द्रवार महिला पुरूष की संख्या
प्रथम चरण के सातवें दिन 25 जनवरी सोमवार तक महिला व पुरूष सहित 2547 का टीकाकरण हो चुका है। जिसमें टोंक ब्लॉक में 333 पुरूष व 240 महिला, पीपलू में 33 पुरूष व 35 महिला, करेडा में 28 पुरूष व 46 महिला, निवाई में 126 पुरूष व 102 महिला, जामडोली में 17 पुरूष व 38 महिला, सिरस में 29 पुरूष व 44 महिला, राणोली-कठमाणा में 24 पुरूष व 48 महिला, छान-भरनी-साखनां में 20 पुरूष व 38 महिला, देवपुरा-लवादर में 13 पुरूष व 59 महिला, बरवास में 16 पुरूष व 27 महिला, सोड़ा में 19 पुरूष व 29 महिला, लावा में 9 पुरूष व 45 महिला, कलमण्डा में 9 पुरूष व 11 महिला, अलीगढ में 25 पुरुष व 59 महिला, देवली महेश नर्सिंग होम में 125 पुरूष व 56 महिला, दूनी-देवडावास-धुआं कला में 26 पुरूष व 66 महिल, घाड में 18 पुरूष व 40 महिला, टोंक अग्रवाल अस्पताल में 51 पुरूष व 21 महिला, मालपुरा में 76 पुरूष व 41 महिला, झिलाई में 35 पुरूष व 65 महिला,व देवली में पुरूष 118 व 45, अरनिया केदार में 11 पुरूष व 23 महिला, टोडारायसिंह में 82 पुरुष व 23 महिला, दूनी में 23 पुरूष व 15 महिला, व निवाई में 25 पुरूष व 15 महिलाएं शामिल है। जिनमें अब तक 1299 पुरूष व 1248 महिलाएं शामिल है।
अब पाइए अपने शहर ( Tonk News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज