script

फसलों को फायदा, जिले में बढ़ गई गलन

locationटोंकPublished: Jan 22, 2022 08:21:30 pm

Submitted by:

jalaluddin khan

जिले में कई जगह हुई बरसातनिवाई में आधे घंटे हुई बारिशटोंक. जिले के कई स्थानों पर शुक्रवार मध्य रात बरसात हुई। इससे फसलों को फायदा होगा। वहीं गलन बढ़ गई है। शहर में रात पौने एक बजे अचानक बादल गरजने लगे। इसके साथ ही बरसात शुरू हो गई।

फसलों को फायदा, जिले में बढ़ गई गलन

फसलों को फायदा, जिले में बढ़ गई गलन

फसलों को फायदा, जिले में बढ़ गई गलन
जिले में कई जगह हुई बरसात
निवाई में आधे घंटे हुई बारिश
टोंक. जिले के कई स्थानों पर शुक्रवार मध्य रात बरसात हुई। इससे फसलों को फायदा होगा। वहीं गलन बढ़ गई है। शहर में रात पौने एक बजे अचानक बादल गरजने लगे। इसके साथ ही बरसात शुरू हो गई।

हालांकि बरसात कुछ देर ही हुई, लेकिन इससे गलन बढ़ गई। शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया।

वहीं सुबह करीब साढ़े दस धूप निकल गई। जो शाम तक शहर में बनी रही। शुक्रवार रात हुई बरसात से किसानों को ङ्क्षसचाई में राहत मिली है। वहीं बरसात के चलते शीतलहर बढ़ गई। इससे सर्दी का अहसास तेज हो गया।
मध्यम दर्जे की बारिश ने बढ़ाई ङ्क्षचता
दूनी. क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक छाए घने कोहरे ने लोगों की दिनचर्या बदलने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग घंटों कोहरे की आगोश में रहने से वाहन रेंगते नजर आए।
लोग सर्दी से बचाव को लेकर अलाव तापते रहे। रात को कुछ देर हुई मध्यम दर्जे की बारिश ने किसानों की ङ्क्षचता अधिक बढ़ा दी। अचानक शुक्रवार देर शाम बदले मौसम के बाद करीब आठ बजे ही आसमान पर कोहरा छाने लगा जो धीरे-धीरे गहराता चला गया।
इस दौरान कस्बे में जली स्ट्रीट लाइटों की रोशनी कोहरे की जद में आ गई और धीमी हो गई। देर रात कुछ देर हुई मध्यम दर्जे की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। रात से छाया घना कोहरा शनिवार सुबह दस बजे तक छंटा। इस दौरान लोग अलाव तापकर सर्दी से बचाव का जतन करते नजर आए।

जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 52 सहित सरोली-बूंदी व सरोली-सवाईमाधोपुर राज्य राजमार्ग पर कोहरे के कारण कई घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए। रात को हुई बारिश के बाद फसल खराबे की सम्भावना को लेकर किसानों को ङ्क्षचता हो गई।

बिजली की गडगड़़ाहट हुई
निवाई. शहर में शुक्रवार देररात तेज गर्जना के साथ बारिश हुई है। बारिश होने से सर्दी बढ़ गई। शुक्रवार रात 11बजे हल्की बारिश हुई और करीब डेढ़ बजे आकाश में घने बादलों के बीच बिजली कड़कती रही।
आधे घंटे तक बिजली की गडगड़़ाहट के साथ-साथ बारिश हुई, जिससे कोहरा छट गया। शनिवार सुबह तेज ठंडी हवाओं के चलने से तेज सर्दी रही, लेकिन 11बजे धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। एसं

ट्रेंडिंग वीडियो