दुर्गा अष्टमी पर आदि शक्ति के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़, घर-घर हुई कुल देवी की पूजा
टोंकPublished: Oct 22, 2023 07:12:36 pm
टोंक. शारदीय नवरात्र पर रविवार को दुर्गा अष्टमी पर शक्ति स्थलों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान कन्याओं का पूजन कर उनकों भोजन कराने के बाद उपहार आदि भेंट किए गए।


दुर्गा अष्टमी पर आदि शक्ति के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़, घर-घर हुई कुल देवी की पूजा
शारदीय नवरात्र में रविवार को आदि शक्ति की भक्ति का पर्व दुर्गाअष्टमी का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाई गया। इस दौरान घर-घर में भोग लगा कुलदेवी की पूजा कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई। वहीं मंदिरों और शक्ति स्थलों पर माता रानी के दर्शनों के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उन्हे भोजन करा उपहार आदि दिए गए। शहर के प्राचीन कंकाली माता मंदिर में माता रानी की आरती में शामिल होने व दर्शनों के लिए अल सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। मातारानी के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। दुर्गाअष्टमी होने के कारण महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।