scriptसीएम ने देवली में अटल टॉय ट्रेन व पुराने अजमेर-कोटा मार्ग वाया नेगडिय़ा की क्षतिग्रस्त सडक़ के लिए कार्यादेश जारी करने की घोषणा की | Declaration of issuing office orders for damaged roads | Patrika News

सीएम ने देवली में अटल टॉय ट्रेन व पुराने अजमेर-कोटा मार्ग वाया नेगडिय़ा की क्षतिग्रस्त सडक़ के लिए कार्यादेश जारी करने की घोषणा की

locationटोंकPublished: Sep 29, 2018 02:11:30 pm

Submitted by:

Kamal Bairwa

देवली. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार देर शाम गौरव यात्रा के तहत देवली पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौलता मोड़ पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सीएम की सभा

देवली में आयोजित सीएम की सभा में मौजूद भीड़।

देवली. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार देर शाम गौरव यात्रा के तहत देवली पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौलता मोड़ पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां से भाजयुमो कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में मुख्यमंत्री को लाए। रात करीब पौने 8 बजे मुख्यमंत्री राजे सभा स्थल पटेल नगर स्थित काला हत्था में पहुंची। जहां उन्होंने आमजन का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने पुराने अजमेर-कोटा मार्ग वाया नेगडिय़ा की क्षतिग्रस्त सडक़ के लिए शनिवार को कार्यादेश जारी की घोषणा की।
उक्त योजना 20 करोड़ की होगी। उक्त मार्ग पर सडक़ बनेगी। वहीं 436 गांवों के लिए ५५० करोड़ की बीसलपुर पेयजल योजना तैयार की। इससे जिले को गांवों को तीन चरणों में पेयजल मिलेगा। दौलता मोड़ से राजमहल तिराया तक सडक़ एवं अटल एक्सप्रेस टाय टे्रेन के लिए 1.40 करोड़ की घोषणा की। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजस्थान को विकसित राज्य बनाया है।
इस दौरान मंत्री राजपाल, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, प्रधान शकुंतला वर्मा, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, नरेश बंसल, इन्दूशेखर शर्मा थे। सभा के बाद में मुख्यमंत्री ने सीआईएसएफ भरतपुर हाउस में रात्रि विश्राम किया। पालिकाध्यक्ष रेखा जैन ने बताया सीएम ने दौलता मोड़ से राजमहल तिराया तक सडक़ एवं अटल एक्सप्रेस टोय टे्रेन के लिए 1.40 करोड़ की घोषणा की।
ढाई लाख करोड़ का कर्ज, फिर भी विकास रथ नहीं रुका
टोडारायसिंह. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि घर का मुखिया होते हुए भी मैं कोई काम नहीं कर सकता, मेरे पास पैसा नहीं है। वो मुखिया घर, परिवार का मुखिया बनने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि ढाई लाख करोड़ का कर्ज होने के बावजूद का विकास नहीं रुका। उन्होंने विधायक कन्हैयालाल चौधरी को हामी भरवाते हुए क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि जो मांगा वो दिया। बिजली पर 80 हजार करोड़ का कर्ज होने के बावजूद मार्च 2019 तक ऐसा कोई घर नहीं होगा, जिसमें एक बल्व नहीं जलेगा। उन्होंने डिग्गी कल्याणजी को नमन कर कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार समेत व अन्य विकास कार्यों पर करीब 55 करोड़ रुपए खर्च किए हंै। उन्होंने कहा पानी की समस्या को खत्म करने के लिए ब्रह्माणी नदी से बीसलपुर बांध को जोडऩे के लिए करीब 6 हजार करोड़ रुपये की योजना मंजूर किए गए है।
वहीं नदियों को जोडऩे की योजना को बढ़ाते हुए प्रदेश में चम्बल, बनास व गम्भीरी नदी समेत अन्य नदियों को जोडऩे को लेकर करीब ३७ हजार करोड़ की योजना तैयार की है। इससे 13 जिलों को पानी की समस्या से निजात मिलेगा। विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि सरकार ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर सडक़, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली समेत अन्य विकास के नए आयाम स्थापित किए गए है। इससे पहले मुख्यमंत्री राजे का विधायक कन्हैया लाल चौधरी, पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधि व भाजपाइयों ने 51 किलो की माला से स्वागत किया तथा तलवार व स्मृति चिह्न भेंट किया।
इस दौरान गौरव यात्रा संयोजक एवं केबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा, जिला प्रभारी मंत्री राजपाल शेखावत, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सरदारशहर विधायक अनिल जैन, प्रभारी अतरसिंह भडाना, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, प्रधान शीला मीना, मालपुरा प्रधान सरोज गुर्जर, मालपुरा पालिकाध्यक्ष सपना टेमाणी, सरदारशहर प्रधान सत्यनारायण सारण, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुनील भारत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो