टोंक

मारपीट पर लामबंद हुए कार्मिक, आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की दी चेतावनी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

टोंकDec 23, 2018 / 07:41 am

pawan sharma

टोंक में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपने आए निगम के कर्मचारी।

टोंक. पुरानी टोंक के हीरा चौक में विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट से कार्मिक लामबंद हो गए हैं। उन्होंने मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इसको लेकर कर्मचारियों ने शनिवार को निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
 

इसमें बताया कि शुक्रवार शाम हीरा चौक में बकाया बिलों का भुगतान लेने गए निगम के कर्मचारियों के साथ करीब 25 लोगों ने मारपीट कर दी। इसका मामला पुरानी टोंक थाने में दर्ज भी कराया गया, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहंी किया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
 

उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करने पर कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। ये ज्ञापन राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से सौंपा गया। इस दौरान अम्बालाल, शिवराज मीना, टीकाराम, सलीम, राजेश, रोहित, मुनव्वर, मुबीन, कल्याण, शाहिद, आशाराम आदि मौजूद थे। इधर, पुलिस ने निगम कर्मचारियों की ओर से मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Home / Tonk / मारपीट पर लामबंद हुए कार्मिक, आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की दी चेतावनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.