scriptvideo: बाहरी प्रत्याक्षी को दोबारा पार्टी का उम्मीदवार बनाएं जाने पर पूर्व प्रधान ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की दे डाली चेतावनी | Devli The warning given by the predecessor to contest the Independent | Patrika News

video: बाहरी प्रत्याक्षी को दोबारा पार्टी का उम्मीदवार बनाएं जाने पर पूर्व प्रधान ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की दे डाली चेतावनी

locationटोंकPublished: Nov 14, 2018 12:01:53 pm

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

devli-the-warning-given-by-the-predecessor-to-contest-the-independent

video: बाहरी प्रत्याक्षी को दोबारा पार्टी का उम्मीदवार बनाएं जाने पर पूर्व प्रधान ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की दे डाली चेतावनी

बंथली. भाजपा की ओर से देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर टिकट बंटवारे से नाराज भाजपा पंचायतराज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर के समर्थन मेंं चांदली हिंगलाज माता मंदिर परिसर में मंगलवार को हुई बैठक में समर्थकों ने एक सुर में बाहरी प्रत्याक्षी का जमकर विरोधकर शीर्ष नेतृत्व पर आमजन को धोखा देने आरोप लगाया।
बैठक में वक्तओं ने कहा कि देवली-उनियारा सीट पर दूसरी बार थोपा गया बाहरी प्रत्याक्षी मंजूर नहीं है। सभी ने हिंगलाज माता की ओर हाथकर बाहरी प्रत्याक्षी को समर्थन नहीं देने की शपथ ली। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा पंचायतराज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने समर्थकों को सम्बोधित कर व पत्रिका से वार्ता में कहा कि पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों को बाहरी प्रत्याक्षी थोपे जाने का विरोध दर्ज कराया जाएगा। उनकी ओर से नकारे जाने पर इस सीट से निर्दलीय चुनाव लडऩे की तैयारी की जाएगी।
जिलाध्यक्ष सहित सामूहिक इस्तीफे देंगे

टोंक. भाजपा ने टोंक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अजीत मेहता को बनाया है। जबकि भाजपा जिला कार्यकारिणी इससे नाराजगी जता रही है। इसके लिए भाजपा पदाधिकारी सोमवार को भी प्रदेश मुख्यालय गए और टिकट बदलने की मांग की थी।

ऐसा नहीं होने पर कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसमें निर्णय किया गया कि जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी बुधवार को जयपुर प्रदेश मुख्यालाय जाएंगे और प्रदेशाध्यक्ष समेत चुनाव कमेटी से टोंक विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी किए गए टिकट को बदलने की मांग करेंगे।
ऐसा नहीं होने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया जाएगा। इसके आगे की योजना का निर्णय गुरुवार को तय किया जाएगा। बैठक में तय किया जाएगा कि टिकट नहीं बदलने के बाद जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं।
बैठक में पूर्व मुख्य सचेतक महावीरप्रसाद जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला महामंत्री हेमंत लाम्बा, पंडित महावीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बैणीप्रसाद जैन, जिला मंत्री राजेश शर्मा, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष विकार खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया दुर्गेश गुप्ता शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो