scriptकाशी व पुष्कर से आएं विद्वानों के सानिध्य में गणपति महायज्ञ में श्रद्धालु दे रहे है आहुतियां | Devotees are offering devotees in Ganapati Mahayagya | Patrika News

काशी व पुष्कर से आएं विद्वानों के सानिध्य में गणपति महायज्ञ में श्रद्धालु दे रहे है आहुतियां

locationटोंकPublished: May 20, 2018 05:55:29 pm

Submitted by:

pawan sharma

वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से बोरड़ा गांव का माहौल धर्ममय हो गया है।

Ganapati Mahayaj

देवली. बोरड़ा गणेश मन्दिर परिसर में चल रहे चार दिवसीय संकटहर्ता गणपति महायज्ञ में आहुतियां देने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

देवली. बोरड़ा गणेश मन्दिर परिसर में चल रहे चार दिवसीय संकटहर्ता गणपति महायज्ञ में आहुतियां देने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इसके चलते यज्ञ समिति को व्यवस्था करनी पड़ रही है। भगवान गुरुकृपा संस्थान देवली की ओर से गत 17 मई से चल रहे नौ कुण्डीय यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
सुबह 7 बजे बाद से ही श्रद्धालु यज्ञ मण्डप पर पहुंच रहे थे। जहां काशी व पुष्करों से आए पण्डितों के सान्निध्य में श्रद्धालु विधिवत् मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुण्ड में आहुति दे रहे हंै। इस दौरान दौरान पण्डितों ने कहा कि यज्ञ मनुष्य के तन, मन को शुद्ध कर उसे धर्म की ओर ले जाने का शास्त्रोक्त माध्यम है। संस्थान के पं मुकेश गौतम ने बताया कि प्रतिदिन तीन पारियों में यज्ञ चल रहा है।
वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से बोरड़ा गांव का माहौल धर्ममय हो गया है। देवली से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मन्दिर समिति के साथ ग्रामीण भी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वशांति को लेकर आयोजित किए जा रहे यज्ञ की रविवार को पुर्णाहुति होगी। इस मौके पर प्रसादी कार्यक्रम भी होगा।

श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
पीपलू. श्री हनुमान बाग संकट मोचन हनुमान मंदिर मूण्डिया में संत श्रीराघव दास त्यागी के सान्निध्य में चल रहे नवकुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ में आहुतियां दी गई। इस दौरान आचार्य दिनेश शास्त्री ने कहा कि जो मनुष्य यज्ञ के द्वारा देवताओं को सन्तुष्ट करते हैं। उनकी देवगण उन्नति करते हैं। शास्त्रों में कहा है कि अग्नि में हवि द्रव्य को जो त्याग किया जाता है। उसे यज्ञ कहते हैं तथा देवताओं के पास यज्ञ का हवि द्रव्य पहुंचाने का काम अग्नि का है, इसलिए अग्नि को देवदूत कहा है।
यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की
मालपुरा. शतचण्डी महायज्ञ समिति व बारादरी रामचरित मानस मण्डल की ओर से बारादरी बालाजी मन्दिर में चल रहे शतचण्डी महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। बाबा बालकदास त्यागी उत्तरप्रदेश के सान्निध्य में यज्ञाचार्य सन्तोष शास्त्री वाराणसी के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई गई। यज्ञशाला में दिनेश विजय, कृष्णगोपाल गुर्जर, दुर्गालाल नामा, सत्यनारायण विजय, रमेश चन्द विजय, गोपाल लाल, रामचन्द्र नामा ने आहुतियां दी।

कलश यात्रा आज : इन्दौली में पं. राजेन्द्र शास्त्री के सान्निध्य में बालाजी मन्दिर में रविवार से 27 मई तक भागवत कथा के आयोजन को लेकर रविवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 21 मई से उपखण्ड के किरावल गांव के मां सती एवं महर्षि च्यवन ऋषि मन्दिर में नव कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ व भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो