टोंक

भगवान के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

शहर के अति प्राचीन राधागोपीनाथ मंदिर में रविवार को छप्पन भोग की झांकी और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। रविवार सुबह भगवान राधागोपीनाथ महाराज का मंदिर पुजारी अनिल पारीक और राजीव पारीक ने मंत्रोच्चार के साथ पंचगव्य और पंचामृत से अभिषेक किया।

टोंकFeb 17, 2020 / 10:47 am

MOHAN LAL KUMAWAT

निवाई में सजाई गई भगवान राधागोपीनाथ महाराज की झांकी।

निवाई. शहर के अति प्राचीन राधागोपीनाथ मंदिर में रविवार को छप्पन भोग की झांकी और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। रविवार सुबह भगवान राधागोपीनाथ महाराज का मंदिर पुजारी अनिल पारीक और राजीव पारीक ने मंत्रोच्चार के साथ पंचगव्य और पंचामृत से अभिषेक किया।
इसके बाद विशेष पोशाक से भगवान को शृंगारित किया गया और छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर पुजारी प्रदीप पारीक ने महाआरती की। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। रविवार दोपहर हरिनाम संकीर्तन मंडल की ओर से राधागोपीनाथ मंदिर परिसर में संगीतमय रामधुनी की गई। इसके बाद आरती कर सभी श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दामोदरलाल पारीक, पुरूषोत्तम पारीक, शंभूदयाल पारीक, महावीर पारीक, कैलाश पारीक, वैभव पारीक सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

निवाई. झिलाय में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिव जयंती पर्व मनाकर धर्मसभा आयोजित की गई। इसमें सुनीता दीदी ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है और हमें आध्यात्मिक चिंतन व ईश्वरीय महाकाव्य को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक पक्षों पर प्रकाश डाला।
महाशिवरात्रि का पर्व आत्मा और परमात्मा के मिलन का महाकुंभ है। इससे पूर्व भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। शिव शोभायात्रा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से रवाना होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: विश्वविद्यालय पहुंची। जहां धर्मसभा के साथ शोभायात्रा का विसर्जन हुआ। इस अवसर पर सरपंच कान्तिदेवी शर्मा, भंवरलाल गुर्जर, सूरजमल शर्मा, रामनिवास विजय, छोटूलाल शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुनिल शर्मा मौजूद थे।

भजन संध्या
बनेठा. कस्बा स्थित सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार रात भजन संध्या हुई। मुकेश गुर्जर ने बताया कि हनुमान गुर्जर ने गणेश वंदना गाई।

Hindi News / Tonk / भगवान के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.