इसी प्रकार अन्य मोहल्लों में नलों में गंदला पानी आ रहा है। इससे लम्बी दूरी तय कर हैण्डपम्प से पीने का पानी लाने पर विवश हो रहे है। साथ ही बताया कि जलदाय विभाग कर्मचारी को समस्या बताने पर उच्चधिकारियों को बताने की बात बोल पल्ला झाड़ रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नलों में पर्याप्त शुद्व जलापूर्ति वितरण कर समस्या निस्तारण करने व जलदाय विभाग प्रभारी नियुक्त करने की मांग की है। इस संबध में दुरभाष पर सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को मोबाइल पर फोन किया लेकिन रिसीव नही किया।
यहा भी पर्याप्त जलपूर्ति नही कस्बे में कई मोहल् लों में ग्रामीणों के नलों में पर्याप्त जलापूर्ति नही हो रही है। इससे ग्रामीणों को मोटी रकम खर्च कर टेंकरों की सहायता से जलापूर्ति कर रहे है। वही कई ग्रामीण लम्बी दूरी तय कर हैण्डम्प की सहायता से पीने का पानी लेकर आने पर विवश होना पड रहा है। जबकि कर्मचारी ने बताया कि जलदाय विभाग के चार कुओं में दो कुओं में पर्याप्त पानी समेत बिसलपुर परियोजना से करीब दो लाख लीटर पानी आपूति करने का दावा है।
नीलामी का कारोबार बंद रखा
देवली. कृषि उपज मंडी में सरसों लैब में आ रहे अंतर के चलते शुक्रवार को व्यापारियों ने सभी ङ्क्षजसों की नीलामी का कारोबार बंद रखा। व्यापारियों ने सचिव को अवगत करवाकर समस्या निस्तारण का अनुरोध किया,लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने से किसानों की ङ्क्षजस की नीलामी से खरीद नहीं हुई।
देवली. कृषि उपज मंडी में सरसों लैब में आ रहे अंतर के चलते शुक्रवार को व्यापारियों ने सभी ङ्क्षजसों की नीलामी का कारोबार बंद रखा। व्यापारियों ने सचिव को अवगत करवाकर समस्या निस्तारण का अनुरोध किया,लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने से किसानों की ङ्क्षजस की नीलामी से खरीद नहीं हुई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि 19 अप्रेल सुबह सरसों लैब में दोपहर बाद डेढ़ से दो प्रतिशत अंतर आया,जिसकी जांच केकड़ी मंडी लैब में करवाने पर भी सामने आया, जिसके बाद 20 व 21 अप्रेल को सरसों की नीलामी नहीं की गई। ऐसे में व्यापारियों द्वारा कारोबार असंभव है।साथ ही किसानों को संतुष्ट करना भी असंभव है।
इसके चलते विगत दो दिनों में किसानों की सरसों की नीलामी नहीं हुई।गुरुवार को मंडी के करीब एक दर्जन व्यापारियों ने सचिव को मामले में अंतर दूर करवाने की मांग की।इसके अभाव में शुक्रवार से मंडी में किसी भी कृषि ङ्क्षजसों की नीलामी नहीं करने की चेतावनी दी गई।शुक्रवार को समस्या का निस्तारण नहीं होने से नीलामी नहीं की।