scriptभाजपा जिला स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान पर की चर्चा, लक्ष्य से अधिक सदस्य जौडऩे पर बल दिया | Discussion on membership campaign in BJP meeting | Patrika News

भाजपा जिला स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान पर की चर्चा, लक्ष्य से अधिक सदस्य जौडऩे पर बल दिया

locationटोंकPublished: Aug 14, 2019 04:32:24 pm

Submitted by:

pawan sharma

Membership Campaign BJP: भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान के दिए गए लक्ष्यों को दो गुना हासिल करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जौडऩे पर बल दिया।
 

Membership Campaign BJP

भाजपा जिला स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान पर की चर्चा, लक्ष्य से अधिक सदस्य जौडऩे पर बल दिया

टोडारायसिंह. भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर यहां सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को जिलाध्यक्ष गणेश माहूर की मौजुदगी में जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

जिसमें पदाधिकारियों ने लक्ष्यपूर्ति सदस्यता अभियान को गति देने के साथ निर्धारित लक्ष्य से दोगुना, करीब सवा दो लाख नए सदस्य जौडऩे का आह्वान किया।
read more: बस चालक की इस हरकत से सवारियों की जान आई आफत में

बैठक में सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 370 व 35ए को हटाकर राष्ट्र हित में सबसे बड़ा कदम उठाया है, और ऐसी पार्टी से प्रत्येक व्यक्ति जुडऩे को आतुर है।
इस दौरान भाजपा प्रदेेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा,जिलाध्यक्ष गणेश माहूर, विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने प्रदेश व जिला संगठन की ओर से सदस्यता अभियान के दिए गए लक्ष्यों को दो गुना हासिल करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जौडऩे पर बल दिया।
read more:विद्यालय जा रहे छात्र को चॉकलेट का लालच देकर अपहरण का किया प्रयास

इस दौरान पूर्व विधायक अजीत मेहता व राजेन्द्र गुर्जर ने टोंक, देवली, टोडारायसिंह, निवाई, उनियारा के सभी शहर मण्डलों में आवंटित लक्ष्यो को पूरा करने की बात कही।

बैठक में अभियान के जिला संयोजक बाबूलाल कासलीवाल, जिला प्रभारी विरेन्द्र शर्मा, सहसंयोजक इंदु शेखर शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश चंदेल, देवली पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन समेत जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद थे।
read more: राजीव गांधी सेवा केंद्र में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के मामले में कनिष्ठ सहायक ने दर्ज करवाए बयान

विधायक करेंगे ध्वजारोहण
देवली. स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार कांग्रेस कार्यालय में विधायक हरीशचन्द्र मीणा ध्वजारोहरण करेंगे। ब्लॉक महामंत्री सत्यनारायण बूलिया ने बताया कि विधायक सुबह सवा 8 बजे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण करेंगे। उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ध्वजारोहण करेंगे।
यहां राष्ट्रगान, मार्चपास्ट, सामूहिक व्यायाम, प्रतिभा सम्मान, उद्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी में उपमहानिरीक्षक दिग्विजय कुमार सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो