scriptभाजपा सरकार से हर वर्ग का व्यक्ति दुखी, जनता से किया एक भी वादा नही हुआ परा-प्रशांत बैरवा | Every section of the government is sad | Patrika News

भाजपा सरकार से हर वर्ग का व्यक्ति दुखी, जनता से किया एक भी वादा नही हुआ परा-प्रशांत बैरवा

locationटोंकPublished: Apr 23, 2018 09:23:44 am

Submitted by:

pawan sharma

29 अप्रेल को होने वाली जनआक्रोश रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने को कहा
 
 

 बैठक को सम्बोधित

टोंक कांग्रेस कार्यालय में रविवार को हुई बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा।

टोंक. जिला कांग्रेस की बैठक कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा ने कहा कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग का व्यक्ति दुखी है। भाजपा सरकार ने गत विधानसभा व लोकसभा चुनाव से पहले जनता को लोक लुभावने वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। ना तो महंगाई कम हुई और ना ही डीजल-पेट्रोल के दाम कम हुए।
प्रशांत ने कहा कि देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने दिल्ली में 29 अप्रेल को होने वाली जनआक्रोश रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने को कहा। प्रशांत ने विश्वास दिलाया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले निवाई विधानसभा से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। इसके लिए गांव-गांव, ढाणी में सम्पर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें बनाकर रैली को सफल बनाने को कहा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। जिला प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रैली के लिए सबको जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक को सह प्रभारी मंजू शर्मा, बालेन्दु सिंह व जिलाध्यक्ष चौधरी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पूर्व विधायक कमल बैरवा, जिला उपाध्यक्ष किशनलाल फगोडिया, सऊद सईदी, दिनेश चौरासिया, सलीमुद्दीन खान, देवकरण गुर्जर, जर्रार खान, खालिक खान, इम्तियाज, सतवीर गुर्जर, रतनलाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
किसानों को एक होना होगा

टोंक. किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में रविवार को डारडाहिंद गांव में किसान एकता बैठक हुई। इसमें रामपाल ने कहा कि किसान आर्थिक समानता के आधार पर एक बने। एक समान आर्थिक हितों के आधार पर किसानों को जाति दल सम्प्रदाय छोडकऱ एक होने की आवश्यकता है। किसानों को राजनीतिक दल व नेताओं की ओर से बांटा गया है।
प्रत्येक गांव की कार्यकारिणी से जागरूकता लाई जाएगी। महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान ने कहा कि किसानों को प्रति क्विंटल 1100 रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह , मुसद्दीलाल यादव, भंवर चौधरी, गोशाला अध्यक्ष रामेश्वर जाट, दशरथ गुर्जर, सत्यनारायण सिंह, छात्र प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, बजरंग लाल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो