scriptगर्मी से बाजारों में पसर रहा सन्नाटा, पंखे कूलर फेंक रहे गर्म हवा | Fans are throwing cooler air in summer | Patrika News

गर्मी से बाजारों में पसर रहा सन्नाटा, पंखे कूलर फेंक रहे गर्म हवा

locationटोंकPublished: May 15, 2022 08:56:12 pm

Submitted by:

pawan sharma

पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। तेज र्मी के कारण पंखे कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे है।
 

गर्मी से बाजारों में पसर रहा सन्नाटा, पंखे कूलर फेंक रहे गर्म हवा

गर्मी से बाजारों में पसर रहा सन्नाटा, पंखे कूलर फेंक रहे गर्म हवा

पीपलू. कस्बे में रविवार को भी गर्मी का दौर जारी है। पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। तेज र्मी के कारण पंखे कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे है। रविवार सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे रहे। सुबह 10 बजे के बाद से ही सडक़ों पर सन्नाटा पसरने लगा। दोपहर तक गर्म हवा असहनीय हो गई। कस्बे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान 32 रहा। धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों से हर कोई आहत नजर आया।
ऐसे में कई लोग शीतलपेय का सहारा लेकर तो कई लोग कूलर, एसी की हवा में गर्मी से राहत पाने का जतन करते रहे हैं। कई राह चलते लोगों को तो चिलचिलाती धूप में थोड़ी सी छांव भी राहत दे जाती है। वहीं घरों की छतों पर रखी टंकियों से नलों में उबलता हुआ पानी आया। जिसे हाथ तक नहीं धोया जा सके।
तेज हवा में सोलर पैनल क्षतिग्रस्त
टोडारायङ्क्षसह. उपखण्ड के पन्द्राहेड़ा गांव में एक खेत पर लगे सोलर पैनल अंधड़ के कारण उड$कर क्षतिग्रस्त हो गए। पन्द्राहेड़ा निवासी पीडि़त किसान रामजीवन पुत्र जगदीश जाट ने बताया कि खेत पर फसल की ङ्क्षसचाई को लेकर सोलर पैनल प्लांट लगा रखा है। जहां तेज हवा चलने से सौलर प्लांट पर लगी प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। आधा दर्जन से अधिक प्लेट क्षतिग्रस्त हो जाने से भारी नुकसान हुआ है।

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
निवाई. झिलाय गांव में हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शैतान गुर्जर पुत्र देवलाल गुर्जर निवासी बस स्टैंड के पास खिरनी बौंली को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस अवगत कराया कि करीब डेढ़ माह पूर्व मृतक विष्णु गुर्जर से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश को लेकर विष्णु के मारपीट की थी। तथा मारपीट में उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि उक्त हत्याकांड के मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशों पर पुलिस की विशेष टीम फरार हुए 6 जनों की हत्या के आरोप में तलाश कर रही है, जिनमें से दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। तथा फरार चार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो