script

फसल की पिलाई करने गए किसान की कुएं में गिरने से हुई मौत

locationटोंकPublished: Jul 13, 2019 03:52:14 pm

Submitted by:

pawan sharma

Farmer’s deathफसल की पिलाई करने गया युवक पैर फिसल कुएं में गिर गया। सूचना पर आस-पास के खेतों से भागकर आए किसानों ने मौके पर पहुंच पुलिस की मदद से पानी में डुबे घायल युवक को कुए से निकाल दूनी अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

farmer-s-death-due-to-falling-in-well

फसल की पिलाई करने गए किसान की कुएं में गिरने से हुई मौत

दूनी. जूनिया गांव में शुक्रवार को फसल की पिलाई करने गया युवक पैर फिसल कुएं में गिर गया। सूचना पर आस-पास के खेतों से भागकर आए किसानों ने मौके पर पहुंच पुलिस की मदद से पानी में डुबे घायल युवक को कुए से निकाल दूनी अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सरोली पुलिस चौकी प्रभारी आर. डी. शर्मा ने बताया की मृतक किसान जूनिया निवासी शंकरलाल (47) पुत्र प्रेमलाल गुर्जर है।

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
टोंक. मेहंदवास कस्बे में बुधवार को छत पर कपड़े सुखा रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका लाड़ देवी पत्नी सोहनलाल योगी है।
उसके भतीजे राजूलाल नाथ ने बताया कि उसकी काकी लाड़ देवी सुबह छत पर कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान छत से गुजर रही बिजली की लाइन से उसके करंट आ गया।

उसे अस्पताल में भर्तीकराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्दकर दिया।

करंट से मोर की मौत
टोंक. राणोली-कठमाणा. क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से मूक पशु पक्षी आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हंै। घाणा चौराहे पर शुक्रवार को बिजली के ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।
पिछले माह घाणा चौराहा स्थित हीरानंद बाबा के यहां लगे ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से दो मोर की मृत्यु हो चुकी हैं। इसी तरह सोहेला में भी करंट की चपेट में आने गत दिनों में 2 मोर की मृत्यु हो चुकी हैं।

कट्टे में बंद मिले 14 मृत कबूतर
टोंक. अलीगढ़ थाना क्षेत्र के लसाडिय़ा गांव में शुक्रवार को पुलिस को एक बाइक पर बंधे कट्टे में 14 मृत कबूतर मिले हैं। पुलिस ने वन विभाग को बुलाकर कबूतरों का पोस्टमार्टम करा दफन कराया है।
पुलिस शिकारियों की तलाश कर रही है। पुलिस को ग्रामीणों ने कबूतरों के शिकार करने की सूचना दी थी। इसके बाद थाना प्रभारी छीतरसिंह ने मौके पर कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह तथा चरलाल को भेजा।

उन्हें लसाडिय़ा मोड़ पर एक बाइक मिली। इस पर एक कट्टा बंधा हुआ था। इसमें देखा तो 14 मृत कबूतर मिले। सूचना के बाद रेंजर रामकरण मीणा को बुलाया गया। उन्होंने अलीगढ़ पशु चिकित्सालय से मृत कबूतरों का पोस्टमार्टम कराकर दफन कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
कुएं से नीलगाय को जीवित बाहर निकाला
रानोली कठमाणा. क्षेत्र के बोरखंडीकला गांव के जंगल के सूखे कुए में गिर गए नीलगाय के बच्चें को वन विभाग के कर्मियों ने ग्राम पंचायत प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से गुरुवार को जीवित बाहर निकाला।
वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी एवं जेसीबी के सहारे 20 घंटे बाद 20 फीट गहरे कुएं में गिरे नील गाय के बच्चे को जीवित बाहर निकाला और विचरण करने व चरने के लिए जंगल में पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच करवाकर छोड़ दिया।
tonk Hindi News

ट्रेंडिंग वीडियो