scriptबरसात से किसान खेतों में खड़ी फसल को लेकर चिंतित | Farmers worried about crop standing in the fields due to rain | Patrika News
टोंक

बरसात से किसान खेतों में खड़ी फसल को लेकर चिंतित

जिलेभर में गुरुवार देर रात हुई बरसात से जहां किसान चिंतित है। वहीं गर्मीके मौसम में सर्दी का अहसास हो गया है। अचानक बदले मौसम और बरसात से सर्दीका अहसास हो गया। वहीं बरसात से किसान खेतों में खड़ी फसल को लेकर चिंतित है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहे।

टोंकMar 28, 2020 / 08:57 am

MOHAN LAL KUMAWAT

  Farmers worried

देवली. सिरोही गांव में बारिश से खराब हुई देखते किसान।

टोंक. जिलेभर में गुरुवार देर रात हुई बरसात से जहां किसान चिंतित है। वहीं गर्मीके मौसम में सर्दी का अहसास हो गया है। अचानक बदले मौसम और बरसात से सर्दीका अहसास हो गया। वहीं बरसात से किसान खेतों में खड़ी फसल को लेकर चिंतित है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहे।

देवली. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार रात बेमौसम हुई बारिश से खेतों में खड़ी किसानों की फसले भीगकर खराब हो गई। इससे लम्बे अरसे से अच्छी फसल होने का इंतजार कर रहे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।वहीं किसानों को फसलों की एवज में मिलने वाले हजारों रुपए का नुकसान हुआ।
निवाई. उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार देर रात सेे तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई और करीब आधे घंटे तक बारिश होती रही। बारिश से खेतों खड़ी फ सल खराब हो गई।

टोंक. टोडारायसिंह कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक रहा। इधर, खेतों में सरसो व चने की पककर तैयार फसलों को लेकर किसान चिंतित नजर आए। मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवाओं के बीच खेतो में गेहूं व जौ की फसल आडी गिर गई।
रातभर बरसी बरसात, फसलों में नुकसान
उनियारा. कस्बे सहित समूचे उपखण्ड क्षेत्र में गुरुवार रात को तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी एवं खलीयानों में पड़ी फसल भीग गई, जिससे गेंहू, चना एवं सरसों की फसल में काफी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
बारिश से अन्नदाताओं हुई आंखें नम
पलाई. कोरोना वायरस के खौफ के बीच रात को बेमौसम बारिश व अंधड़ ने खेतों में खड़ी फ सलों को पसार भी दिया। वहीं कई जगह कटी हुई फसलें इधर-उधर फैल गई। बेमौसम बारिश से किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में दो घंटे तक बारिश हुई।
मौसम ने ली करवट, किसान चितिंत
मालपुरा. अचानक मौसम में बदलाव आने से तेज हवाओ के साथ गुरुवार रात हुई बारिश से किसानों के चेहरो पर चिंता की लकीरें फिर से मंडराने लगी, वही मण्डी में व्यापारियों का माल को भीगने से बचाने की मशकक्त करते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो