scriptबीसलपुर बांध पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक से मंगवाई खजूर, व घास | Fishery Landing Center for Tourism at Bisalpur Dam | Patrika News

बीसलपुर बांध पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक से मंगवाई खजूर, व घास

locationटोंकPublished: Apr 01, 2019 03:25:21 pm

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

fishery-landing-center-for-tourism-at-bisalpur-dam

बीसलपुर बांध पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक से मंगवाई खजूर, व घास

राजमहल. बीसलपुर बांध पर पर्यटन को बढ़ावा देने व राजस्व को लेकर मत्स्य विभाग की ओर से निर्माणाधिन रंगीन मछली प्रजनन (हैक्चरी) व प्रदर्शनी (एक्वारिम) हाऊस का निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम पायदान पर है। दोनों भवन जून तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
इसके बाद जुलाई से पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। दोनों भवनों के चारों तरफ इन दिनों कर्नाटक से मंगवाई गई खजूर, व घास सहित फूलवारी आदि का कार्य चल रहा है। वर्ष2015 में बांध के मत्स्य लैंडिंग सेन्टर के करीब पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 3 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से रंगीन मछली प्रजनन व प्रदर्शनी केन्द्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

मत्स्य विकास अधिकारी राकेश देव ने बताया कि रंगीन मछली प्रदर्शनी केन्द्र में बने कांच के एक्वारियमों में 30 से 35 प्रजातियों की रंगीन मछलियां पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। इनमें गौल्ड फिस, एंजल, करोकोडाईल, कोईकॉर्फ, मोली व गप्पी नामक प्रजातियां शामिल है। ये मछलियां कोलकाता से मंगवाई जाएगी। ये अफ्रीका की अमेजिन व नील नदियों में पाई जाती है।
24 लाख रुपए के नगरीय विकास कर वसूले
निवाई. स्थानीय नगर पालिका के तत्वावधान में सोमवार को अधिशासी अधिकारी महिमा डांगी के नेतृत्व में नगरीय विकास कर वसूली अभियान चलाया गया, जिससे कटला मालिकों एवं विद्यालयों के संस्था प्रधानों में हडक़म्प मच गया।
सफाई निरीक्षक बाबूलाल शर्मा ने बताया कि नगरपालिका दस्ते द्वारा अधिशासी अधिकारी महिमा डांगी के नेतृत्व में नगरीय विकास कर वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें डॉ. के एन मोदी विश्वविद्यालय सहित कई बड़े प्रतिष्ठानों का बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किए एवं उनको निर्देश दिए की टेक्स जमा नहीं करवाएंगे तो उनके संस्थानों को नगर पालिका द्वारा सीज कर दिया जाएगा एवं जूर्माना भी वसूल किया जाएगा।
इस दौरान शहर में झिलाय रोड, शिवाजी पार्क वनस्थली मोड़ एवं टोंक रोड कई स्थानों पर प्रतिष्ठानों से 24 लाख रुपए की बकाया राशि वसूल गई। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, यूडी टैक्स प्रभारी अनीशा मीणा एवं धर्मचंद जैन सहित कई कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो