scriptविश्वशांति के पांच सौ श्रद्धालुओं ने किया पूजन | Five hundred devotees of world peace worshiped | Patrika News

विश्वशांति के पांच सौ श्रद्धालुओं ने किया पूजन

locationटोंकPublished: Feb 23, 2020 12:13:49 pm

Submitted by:

Vijay

स्वर्णिम दीक्षा महोत्सव

विश्वशांति के पांच सौ श्रद्धालुओं ने किया पूजन

विश्वशांति के पांच सौ श्रद्धालुओं ने किया पूजन


स्वर्णिम दीक्षा महोत्सव
टोंक. गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति के सान्निध्य में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नसिया में शनिवार को पांच सौ श्रद्धालुओं ने गणधर विधान एवं हवन किया गया।
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया गणिनी आर्यिका विशुद्धमति के स्वर्णिम दीक्षा महोत्सव की शुरुआत टोंक से वर्ष 2018 फरवरी में हुई थी, जिसके अंतर्गत देश में भक्तामर महा स्तोत्र एवं श्री गणधर वलय स्तोत्र के रिद्धि-सिद्धी मंत्रों सहित श्रावकों के घरों और प्रतिष्ठान पर पाठ किए गए। उन सभी पाठों का समापन समारोह नसिया में गणधर विधान एवं हवन के माध्यम से किया गया। विधान में देशभर से लगभग 500 श्रद्धालु सम्मिलित हुए, जिन्होंने विश्व शांति और सभी की मंगल कामनाओं के साथ प्रत्येक व्यक्ति ने अपने हवन में 48 दीपकों की पूर्णाहुति दी। गणधर वलय स्तोत्र विधान का पूजन किया और गणिनी आर्यिका विशुद्धमति से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पवन कंटान व कमल सर्राफ ने बताया कि समाज द्वारा उन सभी आयोजनकर्ताओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने यहां पर श्री भक्तामर एवं गणधर वलय स्तोत्र का 48 रिद्धि मंत्र सहित पाठ करवाया था। इसके बाद विष्णु कुमार, राहुल कुमार बोहरा निवाई द्वारा सभी को पंच मेवे का वितरण किया गया। इस दौरान पत्रिका का विमोचन कर आर्यिका विशुद्धमति को ऋ षि मंडल यंत्र भेंट किया गया।
इस मौके पर समाज अध्यक्ष धर्मचंद आंडरा, मंत्री पारस चंद, विमल चंद,भागचंद ब्रजमोहन, सुरेश संघी, रमेश चंद, कुंदन, ज्ञानचंद संघी, जयदीप बडज़ात्या, अंकुर पाटनी, आदि समाज के लोग उपस्थित थे। शाम को संगीतमय आरती एवं उसके पश्चात मां विशुद्ध वर्धिनी महिला मंडल सुशनेर द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की गई।
मंचन के माध्यम से समझाया
मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम को मातृशक्ति द्वारा इंटरकास्ट शादी एवं प्री वेडिंग शूट पर एक शानदार नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें मुख्य भूमिका साक्षी कलई, रचना टोरडी ,सीमा देवली, नीलम सुथड़ा, मोंटी मोदी, राजुल फूलेता, नेहा, अंशिका, सपना, आशा, नीतू जैन ने निभाई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी देवी जैन, ममता जैन, अनीता सर्राफ, रानी कंटान, रेणु सर्राफ, हेमा ककोड़ आदि काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। वहीं जैन महिला मंडल पुरानी टोंक ने भक्ति नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो