scriptसुलभ न्याय के लिए बार व बेंच में मधुर संबंध आवश्यक | For easy justice, good relations between the bar and the bench are nec | Patrika News

सुलभ न्याय के लिए बार व बेंच में मधुर संबंध आवश्यक

locationटोंकPublished: Oct 31, 2021 06:44:26 pm

Submitted by:

Vijay

न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

सुलभ न्याय के लिए बार व बेंच में मधुर संबंध आवश्यक

सुलभ न्याय के लिए बार व बेंच में मधुर संबंध आवश्यक


मालपुरा. नवनिर्र्मित अदालत भवन का रविवार का जिला निरीक्षण अधिकारी न्यायाधीश चन्द्र कुमार सोनगरा ने निरीक्षण किया।
न्यायाधीश सोनगरा के अदालत परिसर पहुंचने पर एडीजे विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश भावना भार्गव सहित उपखण्ड अधिकारी रामकुमार वर्मा, एएसपी राकेश कुमार बैरवा, उप पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीता जिन्दोलिया ने अगवानी की। वहीं निरीक्षण अधिकारी सोनगरा सहित उनके साथ आए जिला जज अजय शर्मा, विशिष्ट न्यायाधीश सुरेन्द्र पुरोहित, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीता मीणा ने सम्पूर्ण अदालत परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। न्यायाधिपति चंद्र कुमार सोनगरा ने कहा कि बार एवं बेंच के बीच मधुर संबंध होने पर ही आम लोगों को जल्द एवं सस्ता न्याय मिल सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से आपसी समझाइश कर ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करने में अभिभाषको को सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र राज पुरोहित, सदस्य परशुराम चौधरी ने भी जांच अधिकारी को आवश्यक जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित सहित समस्त कार्यकारिणी ने न्यायाधिपति को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो