scriptपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिया धन्ना पीठाधीश्वर का आशीर्वाद | Former Chief Minister Vasundhara Raje took blessings of Dhanna Peetha | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिया धन्ना पीठाधीश्वर का आशीर्वाद

locationटोंकPublished: Dec 02, 2021 05:55:59 pm

Submitted by:

Vijay

-श्रीफल भेंटकर की प्रदेश में खुशहाली की कामना

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिया धन्ना पीठाधीश्वर का आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिया धन्ना पीठाधीश्वर का आशीर्वाद

दूनी. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने बुधवार शाम जयपुर स्थित आवास पर पहुंचे धन्ना पीठाधीश्वर संत बजरंग देवाचार्य का श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। वहीं संत देवाचार्य ने राजे को शिरोमणी धन्नाभगत की तस्वीर भेंटकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद राजे ने संत देवाचार्य से देर तक आध्यात्म, धर्म एवं सामाजिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की। वहीं इस दौरान मौजूद शिव पब्लिक शिक्षा समिति सरोली के निदेशक शिवजीलाल चौधरी सहित आशीष चौधरी व मुकेश यादव ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे को राजस्थानी परम्परा के अनुसार चुनरी ओढ़ा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर धुवांकला स्थित धन्ना भगत की चमत्कारी नाड़ी एवं मंदिर की जानकारी दी। साथ में मौजूद पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं धन्ना पीठाधीश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौधरी ने शिरोमणी धन्नाभगत की जीवनी पर प्रकाश डाल ट्रस्ट की ओर से कराए कार्यो की जानकारी दी।
शनि मंदिरों में कल होंगे धार्मिक अनुष्ठान
निवाई. शहर में शनिवार को अमावस्या महोत्सव पर शनि मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। पं.राधेश्याम पुजारी ने बताया कि शनिवार को शिवाजी पार्क के बाहर स्थित शनि-शिव हनुमान मंदिर में शनि अमावस्या महोत्सव पर सुबह से शाम तक धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात्रि को भजन गायकों द्वार भजनामृत और रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भगवान शनिदेव का मंत्रोच्चार के साथ तेलाभिषेक किया जाएगा।तत्पश्चात भगवान शनिदेव, शिव परिवार और हनुमानजी की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी।और संध्या आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।(ए.सं.)
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज
राजमहल. कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भूरा राम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को चांद मल जैन की पुण्य तिथि के अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। शिविर के दौरान सहादत चिकित्सालय टोंक से मानसिक रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत चिकित्सक व टेक्नीशियन विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार देवली के राजकीय चिकित्सालय से अस्थि रोग, नेत्र सहायक, सर्जरी, मेडिसन विशेषज्ञ चिकित्सक भी सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान निशुल्क परामर्श, जांच व दवाओं का वितरण होगा। यह जानकारी राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजमहल के प्रभारी डॉ. जहसान अली ने दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो