scriptखेलों इण्डिया : स्पोट्र्स मीट में दिखाया दमखम | Games India: stamina shown in sports meet | Patrika News

खेलों इण्डिया : स्पोट्र्स मीट में दिखाया दमखम

locationटोंकPublished: Jan 21, 2020 02:13:56 pm

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

केन्द्र सरकार की खेलो इण्डिया व फिट इण्डिया के तहत सोमवार को सीआइएसएफ आरटीसी में बल सदस्यों की स्पोट्र्स मीट २०२० (एथलीट) की शुरुआत हुई।प्रतियोगिता की शुरुआत बल के डीआइजी दिग्विजय कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर की। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए जीवन में खेल जरूरी है। इसी वजह से केन्द्र सरकार ने उक्त अभियान की शुरुआत की है।

Central Government's Sports India

देवली. सीआइएसएफ में शुरु हुई स्पोट्र्स मीट में दौड़ते बल सदस्य।

देवली. केन्द्र सरकार की खेलो इण्डिया व फिट इण्डिया के तहत सोमवार को सीआइएसएफ आरटीसी में बल सदस्यों की स्पोट्र्स मीट २०२० (एथलीट) की शुरुआत हुई।प्रतियोगिता की शुरुआत बल के डीआइजी दिग्विजय कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर की। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए जीवन में खेल जरूरी है।
read more : चुनाव के लिए सरकार तैयार- सचिन

इसी वजह से केन्द्र सरकार ने उक्त अभियान की शुरुआत की है। खेलों से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इस दौरान १०० मीटर, २०० मीटर व ४०० मीटर की विभिन्न आयु वर्ग के बल सदस्यों की दौड़ हुई। दौड़ के विजेता प्रतिभागियों की २२ जनवरी को घोषणा होगी। इसी प्रकार शार्ट पुट ३५ वर्ष से नीचे आयु वर्ग में पीयूष प्रथम, एस.दिलीप द्वितीय व विवेक तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम रहे पीयूष ने गोला ३० फीट ६ इंच फैंका।
read more : टोंक की रेल पक्की, केन्द्र से करेंगे बात-सचिन

वहीं शार्ट पुट ३५ वर्ष से अधिक में गोपिंदर सिंह प्रथम, प्रदीप द्वितीय व के.पी.सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम रहे गोपिंदर ने २८ फीट १० इंच दूरी तक गोला फेंककर तालियां बटोरी। इस दौरान उपकमाण्डेंट नवीन कुमार, सहायक कमाण्डेंट एच. बी. एल. मीणा, अनिता दलाल, जगराम मीना, हनुमान सिंह सहित अधिकारी मौजूद थे।
उपकमाण्डेंट नवीन कुमार ने बताया कि स्पोट्र्स मिट में डिस्कस थ्रो, लांग जम्प व हाई जम्प सहित प्रतियोगिता होगी। इसमें महिला सदस्यों की भी खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी। उक्त प्रतियोगिता का समापन २२ जनवरी को होगा। इसी दिन विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
read more : पंचायत चुनाव: भय मुक्त होकर मतदान के लिए पुलिस व आरएसी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
प्रतियोगिता का समापन
टोंक. सिद्धि विनायक मित्र मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद के सभापति अली अहमद थे। अध्यक्षता माली समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश आर्य ने की। विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव शैलेंद्र शर्मा व भाजपा के पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष कालू राम बागड़ी थी। बबलू सैनी ने बताया कि अतिथियों ने प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
टोंक. देहली पब्लिक स्कूल टोंक को सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन की ओर से कक्षा नौ व दस के लिए सत्र 2020-2021 मान्यता प्राप्त हो गई है। विद्यालय निदेशक अनिल बंसल ने बताया कि उच्च गुणवत्ता की शिक्षा ही विद्यालय मूल लक्ष्य है। टोंक के विद्यार्थियों को अच्छी व उच्च शिक्षा के लिए एक ओर विकल्प प्राप्त हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो