script

जल्द हो रहे स्वस्थ या नमूनों में गड़बड़

locationटोंकPublished: Jun 05, 2020 08:46:45 pm

Submitted by:

jalaluddin khan

पॉजिटिव से नेगेटिव जल्द हो रहे हैं रोगीपहले लगे थे 20 दिनकुल पॉजिटिव की संख्या है 169टोंक.कोरोना वायरस के नमूनों की जांच और पॉजिटिव से स्वस्थ होने में संशय हो रहा है। शुरुआती दिनों में आए पॉजिटिव को स्वस्थ होने में 18 से 20 दिन लग गए, लेकिन अब पॉजिटिव दो से तीन दिन में ही स्वस्थ हो कर नेगवटिव हो रहे हैं। तीन दिन पहले पक्का बंधा समेत अन्य के आए पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए हैं।

जल्द हो रहे स्वस्थ या नमूनों में गड़बड़

जल्द हो रहे स्वस्थ या नमूनों में गड़बड़

जल्द हो रहे स्वस्थ या नमूना में गड़बड़
पॉजिटिव से नेगेटिव जल्द हो रहे हैं रोगी
पहले लगे थे 20 दिन
कुल पॉजिटिव की संख्या है 169
टोंक.कोरोना वायरस के नमूनों की जांच और पॉजिटिव से स्वस्थ होने में संशय हो रहा है। शुरुआती दिनों में आए पॉजिटिव को स्वस्थ होने में 18 से 20 दिन लग गए, लेकिन अब पॉजिटिव दो से तीन दिन में ही स्वस्थ हो कर नेगवटिव हो रहे हैं। तीन दिन पहले पक्का बंधा समेत अन्य के आए पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए हैं।
जबकि एक अप्रेल को पॉजिटव आए रोगियों को नेगेटिव होने में 20 दिन लग गए थे। इसके बाद पॉजिटिव रोगियों की नेगेटिव रिपोर्ट में कम समय लग रहा है।

जिले में अब तक 7751 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 169 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 144 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं 19 पॉजिटिव की दो बार नेगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है। वर्तमान में कुल पॉजिटिव एक्टिव केस 5 ही है।
जिला कलक्टर ने बताया कि टोंक शहर में सर्वे टीमों की ओर से कंटेनमेंट जोन में 2 लाख 27 हजार 151 घरों के 13 लाख 62 हजार 184 व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है। बफर जोन में एक लाख 81 हजार 329 घरों के 10 लाख 54 हजार 340 लोगों का सर्वे किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1079 लोग होम आइसोलेशन में है। सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महबूब खान ने बताया कि अब तक 15 हजार 850 लोगों की ओपीडी वैन से जांच एवं उपचार किया जा चुका है।
घर घर जाकर स्क्रीनिंग की
मालपुरा. शहर के वार्ड नम्बर 24 स्थित शास्त्री नगर निवासी युवक के जयपुर में कोरोना पॉजेटिव पाए जाने व गत 31 मई से 2 जून तक मालपुरा में रहने व परिजनों से मिलने पर शुक्रवार को चिकित्साकर्मियों ने 150 से अधिक लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की। वहीं कोरोना पॉजिटिव मेलनर्स इंद्रा कॉलोनी की एक किराना की दुकान से लगातार दो दिन दूध सहित अन्य सामग्री लेकर गया था।
वहीं पॉजिटिव आए युवक के साथ वार्ड नंबर 19 निवासी उनका रिश्तेदार भी जयपुर से साथ आया तथा वापस भी साथ गया, जिसकी जानकारी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को लगने पर जयपुर चिकित्सा विभाग को दी गई। इस पर रिश्तेदार को भी आनंदपुरी आदर्श नगर में होम आइसोलेट किया गया तथा जांच के लिए सेंंपल लिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो