scriptसरकार नहीं निभा रही वादा, रोडवेज कर्मचारियों ने दिखाया आक्रोश तो यात्रियों की आई शामत | Government does not promise roadways staff | Patrika News

सरकार नहीं निभा रही वादा, रोडवेज कर्मचारियों ने दिखाया आक्रोश तो यात्रियों की आई शामत

locationटोंकPublished: Sep 17, 2018 01:24:45 pm

Submitted by:

Kamal Bairwa

टोंक. सरकार व रोडवेजकर्मियों के संयुक्त मोर्चे के बीच हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने से नाराज रोडवेजकर्मियों का धरना रविवार को भी जारी रहा।

रोडवेज कर्मचारी।

टोंक में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।

टोंक. सरकार व रोडवेजकर्मियों के संयुक्त मोर्चे के बीच हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने से नाराज रोडवेजकर्मियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। उन्होंने मांगे नहीं मानने पर रात 12 बजे से रोडवेज बसों का संचालन बंद दिया। इससे सोमवार रात से ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे अन्य जगहों पर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ ये धरना शनिवार को शुरू किया था। राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस इंटक शाखा टोंक के अध्यक्ष अशफाक मोहम्मद ने बताया कि गत 26 जुलाई को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई थी।
इसमें सरकार तथा संयुक्त मोर्चा के बीच समझौता हुआ था। इसे सरकार की ओर से लागू करना था, लेकिन दो महीने बाद भी सरकार ने समझौते को लागू नहीं किया। इससे रोडवेजकर्मियों में नाराजगी हो गई और गत 12 सितम्बर को धरना देकर सरकार को चेतावनी दी गई। इसके बाद सरकार ने मांगों का निस्तारण नहीं किया। इसके बाद शनिवार से धरना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि धरने पर एटक शाखा अध्यक्ष शंकर जांगिड़, इंटक जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा, कल्याण समिति के अध्यक्ष राधेश्याम मीणा, राशिद मोहम्मद, शिवजीराम चौधरी आदि शामिल थे।
दो घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे
विभिन्न मांगों को लेकर अखिल राजस्थान लैबोरेट्री टेक्नीशिन कर्मचारी संघ से जुड़े कार्मिकों ने सोमवार व मंगलवार को दो घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे। वे गत 14 सितम्बर से हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष पूरणमल काछी ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
प्रबोधक जाएंगे रैली में
नवीन पेंशन योजना के विरोध में जयपुर में मंगलवार को निकाली जाने वाली प्रबोधक संघ की रैली में टोंक जिलेभर से प्रबोधक शामिल होंगे। इसको लेकर बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया कि सरकार मांगों का निस्तारण नहीं कर रही है। बैठक में नूर मोहम्मद, हेमराज यादव, नन्हें खां, जमील आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो