script

video: झाडिय़ों में फंसे नील गाय के नवजात को श्वानों से बचा वनकर्मी को सौंपा

locationटोंकPublished: Oct 07, 2017 09:32:06 am

Submitted by:

pawan sharma

मां से बिछुड़े नील गाय के नवजात को श्वानों से बचा कर युवक ने वनकर्मी को सौंप दिया

नील गाय के नवजात

बंथली. पीछे पड़े श्वानों से बचने के लिए शुक्रवार को झाडिय़ों में फंसे नील गाय के नवजात की दूनी निवासी कृषक नन्दकिशोर गुर्जर ने जान बचा ली।

बंथली.

पीछे पड़े श्वानों से बचने के लिए शुक्रवार को झाडिय़ों में फंसे नील गाय के नवजात की दूनी निवासी कृषक नन्दकिशोर गुर्जर ने जान बचा ली। बाद में इस नवजात को वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग के अनुसार ये नवजात दो दिन का है। ये मां से बिछुड़ गया था।
इस दौरान आवारा श्वान उसे शिकार बनाने का प्रयास कर रहे थे। खेत पर आए कृषक नन्द किशोर ने श्वानों को वहां से भगाकर नवजात बछड़े को घर ले आया। जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आवां वन विभाग चौकी प्रभारी शंकरलाल मीणा की सूचना पर आए वनकर्मी आसिफ खां व सहायकर्मी रामरतन गुर्जर को इसे सौंप दिया गया।
तनावपूर्ण शांति रही
टोंक. शहर के कालीपलटन स्थित गेंदी की चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात हुए दो समुदाय के झगड़े के बाद शुक्रवार को तनावपूर्ण शांति रही। ऐहतिहात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने घायल अजीजुन्निसा की ओर से गणेश, सुनील व धाव समेत चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात शराब के नशे में कुछ युवकों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद कुछ युवक एक घर में घुस गए। जहां उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया तथा महिलाओं से अभद्रता की। इसमें एक महिला समेत तीन जने घायल हो गए थे। पुलिस ने रातभर गश्त कर शांति बनाए रखी।
विवाहिता व बच्चों का अपहरण
देवली. ज्योति कॉलोनी निवासी विवाहिता व दो बच्चों का अपहरण कर ले जाने का मामला हनुमाननगर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त पति ने रिपोर्ट में बताया कि वह 12 वर्षों से देवली की ज्योति कॉलोनी में मकान बनाकर में रह रहा है।
उसके मकान में कालू उर्फ कृष्णगोपाल बाहरेठ व सुनीत बाहरेठ करीब दो साल से किराए से रहते थे। आरोप लगाया कि दोनों युवक गत एक अक्टूबर को उसकी पत्नी, बालक, बालिका का अपहरण कर ले गए। इसके अलावा आरोपित सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार की नकदी भी साथ ले गए।

ट्रेंडिंग वीडियो