scriptमदद के लिए बढ़ रहे हैं हाथ, जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए राशि दे निभा रहे है मानवता का फर्ज | Hands are rising to help the needy | Patrika News

मदद के लिए बढ़ रहे हैं हाथ, जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए राशि दे निभा रहे है मानवता का फर्ज

locationटोंकPublished: Mar 31, 2020 10:31:01 am

Submitted by:

pawan sharma

कोरोना वायरस महामारी के कारण निराश्रित व जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए भामाशाह के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। लोग ज्यादा से ज्यादा राशि के चेक जिला कलक्टर को सौंप रहे हैं।

मदद के लिए बढ़ रहे हैं हाथ, जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए राशि दे निभा रहे है मानवता का फर्ज

मदद के लिए बढ़ रहे हैं हाथ, जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए राशि दे निभा रहे है मानवता का फर्ज

टोंक. कोरोना वायरस महामारी के कारण निराश्रित व जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए भामाशाह के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। लोग ज्यादा से ज्यादा राशि के चेक जिला कलक्टर को सौंप रहे हैं। ताकि लोगों की भोजन समेत अन्य में मदद की जा सके। सोमवार को कल्पतरू पॉवर ट्रांसलेशन उनियारा की ओर से जिला कलक्टर के.के.शर्मा को जिला मजिस्ट्रट (डीएम) रिलीफ फण्ड में 2 लाख 11 हजार रुपए का चेक दिया।
कल्पतरू के अधिकारी राजीव लोढा ने बताया कि गत पांच दिन से उनियारा क्षेत्र में पचास-पचास खाने के पैकेट सुबह-शाम जरुरतमंद लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। डेयरी अध्यक्ष दुर्गालाल जाट ने जिला कलक्टर को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 में एक लाख रुपए का चेक दिया। इस दौरान डेयरी एमडी प्रमोद चारण, सहायक प्रबन्धक भंवर सिंह नरूका भी मौजूद थे।
इसी प्रकार कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की सहायता के लिए संस्कार पब्लिक स्कूल पीपलू की ओर से पूर्वजिला प्रमुख रामबिलास चौधरी ने चार दिन तक 200-200 खाने के पैकेट उपखण्ड क्षेत्र टोंक एवं पीपलू में वितरित किए जाने का पत्र कलक्टर को सौंपा।
भामाशाह आए आगे
मालपुरा. लॉकडाउन का असर शहर में घूम रहे आवारा पशुओं पर नजर आने के बाद श्री गोपाल गौसेवा समिति द्वारा शहर में आवारा घूम रहे पशुओ को हरा चारा डालने की व्यवस्था शुरु किए जाने के बाद भामाशाहों ने गोशाला में सहयोग करने के लिए दान देना शुरु किया, जिसके चलते शनिवार को रामगोपाल, द्वारका प्रसाद, शम्भुदयाल विजय ने 25 हजार रुपए गौ सेवार्थ समिति को भेंट किए।

घर-घर भोजन बांट रहे स्वयं सेवक
निवाई. कोरोना वायरस की वजह से शहर में हुए लॉक डाउन के बाद से बाहर से आए मजदूरों, जरूरतमंदों, अवांछितों के लिए कुंभ मित्र मंडली घर-घर जाकर सुबह शाम तैयार भोजन के पैकेट बांट रहे है। भोजन व्यवस्था कुंभ मित्र मंडली व शहर के कुछ समाज सेवकों द्वारा की जा रही है। लोगों की सेवा में जुटे हुए मेडिकल एवं प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिये सामाजिक संस्थाओं एवं सजग नागरिकों द्वारा नि:शुल्क भोजन व्यवस्था की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो