रेखा ने आरेप लगाया कि मारपीट में पति राजू के साथ उसके मेंहदवास से आए अन्य रिश्तेदार भी शामिल है। इसी तरह रेखा ने ये भी बताया कि उसके मकान के आसपास रहने वाले अन्य लोग भी उसको परेशान करते है। यहां तक की कभी कभी तो वो मारपीट तक पर उतर आते है। रेखा ने बताया कि मारपीट की शिकायत सदर पुलिस थाने में पहले भी कर चुकी है लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नही होने से उनके हौसलें बुलंद है।
रेखा ने यह भी बताया कि उसके एक 11 साल की लडकी व 15 साल का लडक़ा भी है। जिनकों भी पति राजू ने अपने फेवर में कर रखा है। रेखा ने बताया कि उसका पति मकान के पास ही वैल्डिग़ का काम करता है। रेखा के अनुसार सिलाई का कार्य कर वो स्वंय अपना खर्चा चला रही है।
रेखा ने बताया कि उसका पीहर दूनी में है जहां से अभी तक उसके पास कोई नही पहुंचा है। फिलहाल रेखा सआदत अस्पताल में अकेली भर्ती है। सदर पुलिस थानाधिकारी हरिराम ने बताया कि महिला ने पति सहित कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट व परेशान करने की शिकायत दी है। महिला की ओर से दी शिकायत को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।