scriptभाजपा की बैठक में प्रभारी मनोनीत कर शक्ति केन्द्रों को मजबूत बनाने पर दिया जोर | In-charge of Shakti Kendra made in BJP meeting | Patrika News

भाजपा की बैठक में प्रभारी मनोनीत कर शक्ति केन्द्रों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

locationटोंकPublished: Oct 14, 2019 05:29:17 pm

Submitted by:

pawan sharma

भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल गहलोद की बैठक में शक्ति केन्द्रों को मजबूत बनाने के लिए प्रभारी मनोनीत किए गए है।

भाजपा की बैठक में प्रभारी मनोनीत कर शक्ति केन्द्रों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

भाजपा की बैठक में प्रभारी मनोनीत कर शक्ति केन्द्रों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

टोंक. भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल गहलोद की बैठक रविवार को डाक बंगला में जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में हुई। चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। इसमें कार्यकर्ताओं को मन लगातार कार्य करना है। साथ ही शक्ति केन्द्रों को भी मजबूत बनाना है।
बैठक में मुख्य अतिथि टोडारायसिंह नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन थे। मंडल अध्यक्ष बाबूलाल माहेश्वरी ने बताया कि मंडल के चुनाव प्रभारी संत कुमार जैन ने मंडल के शक्ति केंद्र में चुनाव प्रभारी व अध्यक्ष का मनोनयन किया।
इसमें केंद्र संख्या एक में राजाराम वर्मा नानेर, केंद्र संख्या 2 में नवरतन शर्मा सोहेला, केंद्र संख्या 3 में देव शंकर गुर्जर डारडा तुर्की तथा केंद्र संख्या 4 में केदार शर्मा को मनोनीत किया। बैठक में राम नारायण गुर्जर सरपंच, रामअवतार रैगर, सोजी राम जाट, रामजस, सुभाष मल गुर्जर, गिर्राज गुर्जर, तुलसीराम गुर्जर, प्रदीप कुमार वर्मा, आजाद मियां, किशन लाल बैरवा आदि मौजूद थे।

परिसीमन पर जताई आपत्ति, सौंपा ज्ञापन
बनेठा. ढिकरिया जाटान के ग्रामवासियों ने उनियारा उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर ढिकरिया जाटन गांव को सुरेली ग्राम पंचायत से कुण्डेर ग्राम पंचायत में जोड़े जाने का विरोध जताया तथा सुरेली ग्राम पंचायत में ढिकरिया जाटान ग्राम को यथावत रखने की मांग की।
ढिकरिया जाटान निवासी मधुसुधन शर्मा, बजरंगलाल जाट, सीताराम सहित अनेक ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत के परिसीमन के दौरान ढिकरिया जाटान गांव को कुण्डेर ग्राम पंचायत में स्थानान्तरित किए जाने पर आपत्ति जताई है। उधर गोठडा ग्राम पंचायत से खातोला एवं याकूबपुरा गांव को रानीपुरा पंचायत में लगाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो