scriptvideo: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान, भाजपा को प्रदेश की जनता करारा जवाब देने को बैठी है तैयार | In the name of good days | Patrika News

video: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान, भाजपा को प्रदेश की जनता करारा जवाब देने को बैठी है तैयार

locationटोंकPublished: Jan 10, 2018 09:21:38 am

Submitted by:

pawan sharma

भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का झूठा वादा कर देश व प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है।

 पूर्व  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

देवली . पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का झूठा वादा कर देश व प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है। अब प्रदेश की जनता समय पर करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। यह बात उन्होंने मंगलवार को माण्डलगढ़ उपचुनाव के नामांकन भरने जाने के दौरान देवली पहुंचने पर पत्रकारों से कही।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के तीनों विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के चार वर्ष के कुशासन से जनता बुरी तरह से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास उपचुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं है। ऐसे में पार्टी को मंत्री स्तर के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारना पड़ा।
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डे ने भी पत्रकारों से बातचीत की। इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर, बंूदी जिला प्रमुख सी. एल. प्रेमी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान दिनेश सर्राफ, डॉ. गुरमीत सेठी, जयेन्द्र मीना, पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश सोनी, संदीप कांटिया, नीरज शर्मा, आकाश कंछल, कंचन, सत्यनारायण, अंकुश तिवाड़ी मौजूद थे। इससे पहले ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल हाड़ा की अगुवाई में दौलता मोड़ पर स्वागत किया गया।
यहां गिरिराज उपाध्याय, भीमराज जैन, टीकम सैन, विनोद पुजारी व सेवादल के ब्लॉक मुख्य संगठक मुकुटसिंह राणावत ने स्वागत किया। इधर, ओम मंगल , दिनेश सर्राफ, जयेन्द्र मीणा आदि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री नमोनारायण मीणा को टिकट देती है, तो पार्टी की निश्चित जीत होगी। इसके कुछ देर बाद ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी. पी. जोशी भी पहुंचे।

राजमहल . गहलोत व पायलट पौल्याड़ा सांसी बस्ती में रुके। जहां सांसी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा निर्धन के साथ रहा है और हमेशा रहेगा। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, सांसी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष भागमल मालावत, राजस्थान राज्य विमुक्त अद्र्ध घुमन्तु कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केशावत, कंवर सिंह, बाबू लाल मीणा मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो