script

टोंक में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ी रफ्तार

locationटोंकPublished: Sep 18, 2020 09:35:47 pm

Submitted by:

jalaluddin khan

जिले में आए 30 पॉजिटिवकुल संख्या हो गई पॉजिटिव की 1276टोंक. जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में शुक्रवार को भी 30 पॉजिटिव आए हैं। ऐसे में कुल पॉजिटिव की संख्या 1276 हो गई है। अब तक जिले में 27 हजार 727 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं।

टोंक में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ी रफ्तार

टोंक में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ी रफ्तार

टोंक में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ी रफ्तार
जिले में आए 30 पॉजिटिव
कुल संख्या हो गई पॉजिटिव की 1276
टोंक. जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में शुक्रवार को भी 30 पॉजिटिव आए हैं। ऐसे में कुल पॉजिटिव की संख्या 1276 हो गई है। अब तक जिले में 27 हजार 727 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं।
वहीं पहले लिए गए 725 नमूनों की जांच आनी बाकी है। चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को भी 476 नमूने लिए हैं। फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस 390 है। कुल पॉजिटिव में से 784 स्वस्थ हो चुके हैं।
9 जने हुए संक्रमित
निवाई. शहर में शुक्रवार को 6 और गांव सुनारा में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले है। जयपुर रोड स्थित जैन कॉलोनी में एक ही परिवार के चार जनों की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
प्रशासन ने कॉलोनी में कंटेनमेंट व बफ र जोन बना कर गली को सील कर दिया है। भगतसिंह कॉलोनी और रेलवे फ ाटक के समीप शांति विहार कॉलोनी में भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसी प्रकार गांव सुनारा में भी एक ही परिवार में तीन जनें कोरोना पॉजिटिव मिले है। ए.सं.

टोडा में अब तक 65 संक्रमित
टोडारायसिंह. यहां शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में 7 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कस्बे में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 65 हो गई है।पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड 2, 6 व 9 निवासी 7 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। इधर, दो दिन पहले खरेड़ा में एक वृद्ध की मौत के बाद जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई।
जबकि इससे पूर्व गांव में अंतिम संस्कार में कोरोना से अनभिज्ञ लोग शामिल हुई, जिनकी स्केनिंग की जा रही है। खरेड़ा को पंचायत स्तर पर सैनेटाइज करवाया गया है। वहीं परिवार व नजदीकी 20 व्यक्तियों से सैंपल लिए गए है।
सात नए मामले सामने आए
मालपुरा. उपखण्ड मालपुरा में शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में सात नए कोरोना पोजिटिव के मामले सामने आए हैं। मालपुरा शहर की इन्दिरा कॉलोनी में 24 वर्षीय युवक व नवीन मण्डी में 55 वर्षीय महिला के अलावा क्षेत्र के लाम्बाहरिसिंह में 5 वर्षीय बालक व 6 वर्षीय बालिका व देवल गांव में 27 वर्षीय, 50 वर्षीय, व 49 वर्षीय महिला के पोजिटिव होने के बाद क्षैत्र कुल 7 नए पोजिटिव मामले हुए हैं।

मरीजों को भर्ती करना बंद
पीपलू(रा.क.). पीपलू के सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी व स्टॉफ के कोरोना संक्रमित मिलने तथा इससे पहले यहां के मेडिकल वार्ड में ईलाज को लेकर भर्ती हुए मरीजों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वार्ड में मरीजों को भर्ती करना बंद किया हैं। वहीं अस्पताल में चिकित्सक रोगियों को परामर्श देते हुए दवाईयां लिख रहे हैं।

सांसद कार्यालय का कार्मिक भी पॉजिटिव
उनियारा. कस्बे में शुक्रवार को भी एक ओर व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॅ.ा रविन्द्र खीचीं ने बताया कि कस्बे के वार्ड नम्बर 7 का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। उक्त व्यक्ति टोंक में सांसद कार्यालय में कार्यरत ह, जिसने गत दिनों टोंक जिला मुख्यालय पर अपनी कोरोना जांच करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजेटिव प्राप्त हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो