टोंक

सडक़ सुरक्षा सप्ताह: पम्पलेट वितरित कर लोगों को दी यातायात नियमों की जानकारी

सडक़ सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को कई आयोजन किए गए। यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कजोड़मल व हैड कांस्टेबल बाबूलाल ने स्कूलों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

टोंकFeb 06, 2020 / 03:05 pm

Vijay

सडक़ सुरक्षा सप्ताह: पम्पलेट वितरित कर लोगों को दी यातायात नियमों की जानकारी

टोंक. सडक़ सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को कई आयोजन किए गए। यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कजोड़मल व हैड कांस्टेबल बाबूलाल ने स्कूलों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं शहर के मुख्य चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पम्पलेट वितरित किए गए।
वाहन चालकों को नियमों की पालना करने के लिए कहा गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने तेज गति के 14, सीट बैल्ट के 3, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 4, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 17, बिना हेलमेट के 112 तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 2 चालान बनाए।
सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत 45 वाहनों के काटे चालान
मालपुरा. सडक सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को मालपुरा थाना पुलिस ने 45 वाहनों के चालान कर हेलमेट का उपयोग करने एवं हैलमेट से होने वाले लाभों के बारे में वाहन चालको को जानकारी दी। थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत नागरिको को हैलमेट, लाईसेंस, वाहन बीमा एवं यातायात नियमों के महत्व के सम्बंध में जयपुर रोड, दूदू रोड, पीनणी रोड, केकडी रोड क्षेत्रों में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
वहीं बिना नम्बरी, लाईसेंस व कागजातों के अभाव में 45 वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान हेड कांस्टेबल भारत सिंह ने नागरिको को हेलमेट से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.