scriptबे-जुबान ओर घायलों का भी अब हो सकेगा समय पर उपचाार | Injured cows will get immediate treatment | Patrika News

बे-जुबान ओर घायलों का भी अब हो सकेगा समय पर उपचाार

locationटोंकPublished: Aug 27, 2017 08:35:00 am

Submitted by:

pawan sharma

एम्बुलेंस से बीमार व दुर्घटना में घायल गोवशं को तत्काल उपचार मिलेगा

भेट की गई एम्बुलेंस।

बथली क्षेत्र के सर्वजीव दया गो सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट दूनी को भेट की गई एम्बुलेंस।

बंथली.
31 वर्षीय गोपर्यावरण एवं आध्यात्म चेतना पदयात्रा की ओर से दूनी के सर्वजीव दया गोसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट को क्षेत्र की बीमार एवं दुर्घटना में घायल गोवंश को उपचार के लिए अस्पताल लाने के लिए एम्बुलेंस भेट की। ट्रस्ट के श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस के देर शाम कस्बे में पहुंचने पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पं. धन्नालाल पारीक से वाहन का विधिवत पुजन कराया।
बाद में ट्रस्ट के श्रवणलाल रोझ ने चालक का माला एवं साफा पहना स्वागत कर एम्बुलेंस वाहन की शुरूआत की। उन्होंने कहा की अब दूनी तहसील क्षेत्र के जयपुरकोटा राष्ट्रीय राजमार्ग, सरोली-बूंदी व सरोली-सवाईमाधोपुर राज्य राजमार्ग व गांवों-कस्बों के बीमार व दुर्घटना में घायल होने वाले गोवशं का एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल उपचार हो सकेगा। इस मौके पर श्याम राजोरा, बिरदीचन्द सोनी, रामदेव साहू, मुकेश सैनी , रुप नारायण, कैलाध नारायण, गोपाल लाल, उम्मेद सिंह सहित अन्य भी थे।
दिव्यांगों की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा
निवाई. विशेष योगेश मूक बधिर विद्यालय में शुक्रवार को गणेश महोत्सव का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों का सम्मान करने से उनका आत्मबल मजबूत होता है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी ने कहा कि दिव्यांग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
डॉ. सीताराम स्वामी ने कहा कि दिव्यांगों की स्मरण शक्ति अच्छी होती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के २८ छात्र राष्ट्रीय स्तर एवं २२ छात्र राज्य स्तर पर सम्मानित हुए है। इस अवसर पर विमल जैन झिलाय वाले, पार्षद रतनदीप गुर्जर, सुनीता जायसवाल, योगेश जैन, मदन भडाणा, केदार जायसवाल, राजेश भट्ट भाजपा महामंत्री मनोज पाटनी, इशाक मुगल, अजय शर्मा, शिवप्रसाद पारीक, सुनील भाणजा , ओमप्रकाश, रामलाल, राधेश्याम, मुरली मनोहर, भवानी शंकर, राधेश्याम कुम्हार, मुकेश जांगिड़, दीपा गौतम, निशा मेहरा, अनिता शर्मा, मनीषा प्रजापत, सोनल, राकेश आदि मौजूद थे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो