scriptवार्षिक वैद्विक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान जिनेन्द्र भगवान का मस्तकाभिषेक | Jainendra Bhagwan's Mastakabhishek during the annual Scientific Reputa | Patrika News

वार्षिक वैद्विक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान जिनेन्द्र भगवान का मस्तकाभिषेक

locationटोंकPublished: Mar 25, 2019 01:32:57 pm

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

शांतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर में वार्षिक वैद्विक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। आदिनाथ नवयुवक मण्डल के प्रवक्ता संदीप जैन ने बताया कि महोत्सव के दौरान जिनेन्द्र भगवान का मस्तकाभिषेक किया गया।

God's Mastakabhishek

बनेठा के ककोड़ गांव में आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शांतिनाथ विधान मण्डल पर अघ्र्य अर्पित करते हुए जैन समाज के इन्द्र-इन्द्राणी।

बनेठा. क्षेत्र के ककोड़ गांव में रविवार को शांतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर में वार्षिक वैद्विक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। आदिनाथ नवयुवक मण्डल के प्रवक्ता संदीप जैन ने बताया कि महोत्सव के दौरान जिनेन्द्र भगवान का मस्तकाभिषेक किया गया।
एवं अष्ठादस प्रकार से जिनेन्द्र भगवान की पूजा की गई। इस दौरान श्रेष्ठी रमेशचन्द्र छाजेड़, देवेन्द्र छाजेड़ के निवास स्थल से नवीन ध्वज की शोभायात्रा बैण्ड बाजों के साथ शुरू हुई, जो नगर प्रक्रिमा करते हुए शांतिनाथ मंदिर पहुंची।
जहां मंदिर के शिखर पर विधि अनुसार मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसी प्रकार शांतिनाथ विधान मण्डल का आयोजन आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में किया गया। त्रिशला महिला मण्डल द्वारा निर्मित शांतिनाथ विधान मण्डल की विशेष पूजा अर्चना कर समाज के इन्द्र-इन्द्राणियों ने अघ्र्य अर्पित किए।
वहीं जिनेन्द्र भगवान की सामूहिक शांतिधारा व अभिषेक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनियारा पंचायत समिति की पूर्व प्रधान सोनम गौलेच्छा, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, हरकचन्द्र गौलेच्छा, रतनलाल जैन सहित आदिनाथ नवयुवक मण्डल, त्रिशला महिला मण्डल, चन्दनबाला बालिका मण्डल के सदस्य एवं सर्व जैन समाज की महिला-पुरुष शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो