scriptजश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जलसा किया आयोजित, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां | Jashne organized Eid-Miladunbi jalsa, children gave presentations | Patrika News

जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जलसा किया आयोजित, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

locationटोंकPublished: Nov 12, 2019 04:51:05 pm

Submitted by:

jalaluddin khan

मुस्लिम समाज की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा जामा मस्जिद के बाहर आयोजित किया गया।
 

जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जलसा किया आयोजित, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जलसा किया आयोजित, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

देवली. शहर मेें मुस्लिम समाज की ओर से रविवार रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा जामा मस्जिद के बाहर आयोजित किया गया। समाज के मोहम्मद इदरिश ने बताया कि इस दौरान मस्जिद के बच्चों ने नाते शरीफ व हजरत मोहम्मद से जुड़े तकरीर प्रस्तुत की।
read more:केन्द्र पर लटका मिला ताला, वार्ड पंचों ने जताई नाराजगी

जामा मस्जिद इमाम नज्मे इफ्तिकार के मार्गदर्शन व हाफिज इरफान के निर्देशन में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं अतिथि हजरत हसन ने पेगम्बर मोहम्मद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान हाफिज मुकीम रजा, मुरैना जनाब, युसुफ कुरैशी, हाजी मोहम्मद युनूस, जाकिर कुरैशी, सिराजुद्दीन, मोहम्मद शम्मी, मुर्तजा अली सहित उपस्थित थे। इससे पहले मुस्लिम समाज की ओर से बारावफात पर शहर में जुलूस निकाला गया, जिसका पीर बाबा के समीप समापन हुआ।
read moreजिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, किसी भी आयोजन से पहले लेनी होगी अनुमति

मिलाद का आयोजन हुआ
टोंक. ईद मिलादुन्नबी पर महफिले मिलाद का आयोजन रविवार रात धन्नातलाई चौराहे पर हुआ। रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने बताया कि मिलाद की शुरुआत हुजूरे पाक की शान में नात-ए-पाक से हुई। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की सीरत-ए-पाक पर रोशनी डाली गई। कारी इज्जत अली ने नसर पढ़ी। हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर दुआएं की। इस दौरान जावेद खान, नासिर, शाहिद, शमीम, रहमतुल्लाह बैग आदि मौजूद थे।

बारावफात पर्व मनाया
अलीगढ़. कस्बे में मुस्लिम समुदाय की ओर से बारावफात पर्व रविवार को मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। अन्जूमन मदरसा नूर ए इलाही तकिया मस्जिद में आयोजित जलसा का कार्यक्रम में हाजी मोलवी नजीर अहमद कासमी, सदर शहजाद शाह, हाफिज सगीर, कदीर अहमद, सगीर खान, सलीम चौधरी, जफर मिया, उमर मियां व बच्चों ने पेगंबर मोहम्मद की जीवनी पर तकरीर पेश की गई। इसी प्रकार कोसरिया इस्लामिया मदरसा में जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाफिज सद्दाम सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो