scriptमहाआरती के साथ लगाया खीर का भोग | Kheer served with Maha Aarti | Patrika News

महाआरती के साथ लगाया खीर का भोग

locationटोंकPublished: Oct 21, 2021 07:28:36 pm

Submitted by:

Vijay

मंदिरों में सजाई झांकिया, श्रद्धालुओं का लगा तांता

महाआरती के साथ लगाया खीर का भोग

महाआरती के साथ लगाया खीर का भोग


लाम्बाहरिसिंह. शरद पूर्णिमा को लेकर कस्बे समेत आस-पास के गांवों में स्थित मंदिरों में बुधवार देर शाम को आकर्षक फूल बंगला झांकिया सजा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बे में आनन्द हरिओम आश्रम संचालक संत बाबा अवध बिहारी दास ने बताया कि मंत्रोच्चार के साथ बालाजी की आकर्षक झांकी सजाकर संगीतमय सुन्दकाण्ड पठन किया गया। गायक कलाकार बंटी सोनी,सुनिल पाराशर समेत अन्य कलाकारों ने रामधुन की। मध्य रात्रि को महाआरती कर 51 किलो दुध से बने खीर प्रसाद का भोग लगा पंगत प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रुपचन्द आकोदिया, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चन्द वैष्णव, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राजेश बल्दवा, महेन्द्र अग्रवाल, बिहारी सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक व श्रद्वालु मौजूद थे,अन्य मंदिरों में मनमोहक झांकी सजा खीर प्रसाद का भोग लगा वितरण किया गया। क्षेत्र के भोपालाव स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पर पुजारी रोशन शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाकर महाआरती कर खीर प्रसाद का भोग लगा वितरण किया गया।
सत्संग व भजन-कीर्तन हुए
पलाई. कस्बे सहित क्षेत्र में शरद पुर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों मे भगवान की झांकीया सजाई गई। घरों व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के अलावा भजन सत्संग व पाठ हुए। पलाई में भुतेश्वर महादेव मन्दिर में देर रात तक गायक कलाकारों द्वारा भजन व सत्संग का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि को चंद्र किरणों से अमृत रुपी खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शेरसिंह सोलंकी, राजूलाल धाकड़, मुकेश कुमार, किशनलाल धाकड़, रामजीलाल गुर्जर, हेमराज माली, कन्हैयालाल धाकड़, महावीर धाकड़, राकेश जांगिड़, प्रकाश चंद धाकड़, राजू मीणा सहित कई श्रद्वालू मौजूद थे।
आवां. कस्बे के गोपाल भगवान मंदिर परिसर में बुधवार रात शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर समिति उपाध्यक्ष नारायण सिंह कामदार ने बताया भगवान गोपाल की प्रतिमा को फूलों से सजाकर नई पोशाक पहना कर शृंगार किया गया। इस दौरान आयोजित सत्संग सरिता में श्रद्धालु रात भर डूबे रहे।मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि 21 किलो खीर बनाकर भगवान को भोग लगाया गया। रात्रि बजे बाद सुधा युक्त खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बुद्धि प्रकाश साहू, सुरेंद्र सिंह नरूका, द्वारका सेन, केके सोनी, किशन पारीक, देवकरण गुर्जर, मुकेश गुर्जर, रामअवतार सेन, ज्वाला प्रसाद,रमेश सोनी, अनूप साहू, शिव प्रकाश शर्मा, आदि उपस्थित थे।महाआरती के साथ लगाया खीर का भोग
मंदिरों में सजाई झांकिया, श्रद्धालुओं का लगा तांता
लाम्बाहरिसिंह. शरद पूर्णिमा को लेकर कस्बे समेत आस-पास के गांवों में स्थित मंदिरों में बुधवार देर शाम को आकर्षक फूल बंगला झांकिया सजा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बे में आनन्द हरिओम आश्रम संचालक संत बाबा अवध बिहारी दास ने बताया कि मंत्रोच्चार के साथ बालाजी की आकर्षक झांकी सजाकर संगीतमय सुन्दकाण्ड पठन किया गया। गायक कलाकार बंटी सोनी,सुनिल पाराशर समेत अन्य कलाकारों ने रामधुन की। मध्य रात्रि को महाआरती कर 51 किलो दुध से बने खीर प्रसाद का भोग लगा पंगत प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रुपचन्द आकोदिया, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चन्द वैष्णव, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राजेश बल्दवा, महेन्द्र अग्रवाल, बिहारी सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक व श्रद्वालु मौजूद थे,अन्य मंदिरों में मनमोहक झांकी सजा खीर प्रसाद का भोग लगा वितरण किया गया। क्षेत्र के भोपालाव स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पर पुजारी रोशन शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाकर महाआरती कर खीर प्रसाद का भोग लगा वितरण किया गया।
सत्संग व भजन-कीर्तन हुए
पलाई. कस्बे सहित क्षेत्र में शरद पुर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों मे भगवान की झांकीया सजाई गई। घरों व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के अलावा भजन सत्संग व पाठ हुए। पलाई में भुतेश्वर महादेव मन्दिर में देर रात तक गायक कलाकारों द्वारा भजन व सत्संग का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि को चंद्र किरणों से अमृत रुपी खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शेरसिंह सोलंकी, राजूलाल धाकड़, मुकेश कुमार, किशनलाल धाकड़, रामजीलाल गुर्जर, हेमराज माली, कन्हैयालाल धाकड़, महावीर धाकड़, राकेश जांगिड़, प्रकाश चंद धाकड़, राजू मीणा सहित कई श्रद्वालू मौजूद थे।
आवां. कस्बे के गोपाल भगवान मंदिर परिसर में बुधवार रात शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर समिति उपाध्यक्ष नारायण सिंह कामदार ने बताया भगवान गोपाल की प्रतिमा को फूलों से सजाकर नई पोशाक पहना कर शृंगार किया गया। इस दौरान आयोजित सत्संग सरिता में श्रद्धालु रात भर डूबे रहे।मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि 21 किलो खीर बनाकर भगवान को भोग लगाया गया। रात्रि बजे बाद सुधा युक्त खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बुद्धि प्रकाश साहू, सुरेंद्र सिंह नरूका, द्वारका सेन, केके सोनी, किशन पारीक, देवकरण गुर्जर, मुकेश गुर्जर, रामअवतार सेन, ज्वाला प्रसाद,रमेश सोनी, अनूप साहू, शिव प्रकाश शर्मा, आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो