scriptविधायक ने किसान सेवा केन्द्र का किया लोकार्पण | Kisan Seva Kendra inaugurated | Patrika News

विधायक ने किसान सेवा केन्द्र का किया लोकार्पण

locationटोंकPublished: Oct 18, 2017 02:05:17 pm

Submitted by:

pawan sharma

10 लाख की लागत से निर्मित किसान सेवा केन्द्र को किसानों को समर्पित किया गया।

 किसान सेवा केन्द्र का उद्घाटन

उनियारा के बोसरिया में किसान सेवा केन्द्र का उद्घाटन करते विधायक राजेन्द्र गुर्जर, प्रधान एवं अन्य अतिथि।

उनियारा.

क्षेत्र की बोसरिया पंचायत में मंगलवार को विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने किसान सेवा केन्द्र भू-अभिलेख सूचना केन्द्र व सीसी रोड का लोकार्पण किया। अध्यक्षता प्रधान ममता जाट ने की। इस दौरान 10 लाख की लागत से निर्मित किसान सेवा केन्द्र को किसानों को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक ने बोसरिया व रानीपुरा पंचायत में गौरवपथ बनाने, नगरफोर्ट रोड पर रोडवेज बस शुरू करवाने, विद्यालय में रमसा के तहत 3 नए हाल बनवाने, विद्यालय को खेल मैदान हेतु भूमि आवंटित करवाने, बोसरिया से रघुनाथपुरा तक सडक़ डामरीकरण, उप पशु चिकित्सालय खोलने के लिए उच्च स्तर पर बात कर शुरू कराने की बात कही।
इस दौरान डी. आर. भारती चौमिया, देहात मण्डल अध्यक्ष हंसराज धाभाई, सरपंच रामेश्वर चांगल, विकास अधिकारी शिवसिंह पोसवाल, प्रोग्रामर अधिकारी तुलसीराम गुर्जर, भाजयुमो अध्यक्ष रामसिन्ध चौधरी आदि मौजूद थे।

सीसी रोड की मिली सुविधा
नगरफोर्ट. क्षेत्र के देवपुरा कला गांव में ग्राम पंचायत रानीपुरा की ओर से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने किया। इस दौरान सरपंच रामजानकी देवी, नन्दकिशोर भंडारी, ज्ञान चंद कासलीवाल, देवकरण, प्रधान ममता जाट भी उपस्थित थी।
कार्यकारिणी गठित
टोंक. नेशनल कांग्रेस बिग्रेड के जिलाध्यक्ष बत्तीलाल मीणा ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें जिला महासचिव मोहम्मद नाजिम, अजीम खान, सदाकत खान, सुरेश मीना, जीतेन्द्र अजमेरा, सचिव नासिर खान, मोहम्मद कासिम, आसिफ खान, यासीर खान, रिजवान खान, जनसभा मंत्री सैफी खान, मुख्य संगठन मंत्री आसिम शकूर, महामंत्री शिवप्रसाद मीना, संगठन मंत्री राजेन्द्र सैन तथा उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष श्योजी को बनाया है।

निवाई. भाजपा ओबीसी मोर्चा डांगरथल मण्डल अध्यक्ष छोटूलाल सैनी ने कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें उपाध्यक्ष शिवजीराम चौधरी, प्रभुलाल यादव, मदनलाल कीर, महामंत्री विष्णु सैन, बद्रीलाल जांगिड़, मंत्री रमेश चौहान, लालाराम माली, बद्रीलाल कुमावत व महावीर स्वामी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम लक्षकार एवं कार्यालय मंत्री के पद पर बाबूलाल माली को बनाया है।
इधर, भाजपा युवा मोर्चा नटवाड़ा मण्डल अध्यक्ष रामसहाय मीणा ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें उपाध्यक्ष शंकर योगी, महेन्द्र नायक, लवसिंह, रामदेव प्रजापत, रामदयाल गुर्जर, सीताराम बेनीवाल, योगेन्द्रसिंह, महामंत्री आशाराम डोई, अजय जाट, मंत्री कुलदीप शर्मा, सांवरा यादव, आशाराम खटाणा, हरकेश सैनी, अनिल चौधरी, मुकेश पोसवाल, विजयनारायण खटीक, कोषाध्यक्ष जोनी खटीक, दशरथ जाट, सह कोषाध्यक्ष संजय बराला, महेश शर्मा, प्रवक्ता हनुमान गुर्जर, सांवरमल, हरिसिंह चौहान, कार्यालय प्रभारी आशाराम जाट, हेमराज को बनाया।

ट्रेंडिंग वीडियो