scriptLok Sabha Election 2019: पुरुषों के मुकाबले आधी आबादी का बढ़ा आंकड़ा, 2014 के मुकाबले 2019 के लोकसभा चुनाव में 8832 ज्यादा हुई महिला मतदाता | Lok Sabha Election 2019 Date in Tonk-Sawai Madhopur | Patrika News
टोंक

Lok Sabha Election 2019: पुरुषों के मुकाबले आधी आबादी का बढ़ा आंकड़ा, 2014 के मुकाबले 2019 के लोकसभा चुनाव में 8832 ज्यादा हुई महिला मतदाता

टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर दोनों जिलों के 19 लाख 39643 मतदाता चुनाव मैदान में डटे 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
 

टोंकApr 17, 2019 / 02:30 pm

pawan sharma

lok-sabha-election-2019-date-in-tonk-sawai-madhopur

Lok Sabha Election 2019: पुरुषों के मुकाबले आधी आबादी का बढ़ा आंकड़ा, 2014 के मुकाबले 2019 के लोकसभा चुनाव में 8832 ज्यादा हुई महिला मतदाता

जलालुद्दीन खान

टोंक. लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग जहां पुरजोर कोशिश कर रहा है। वहीं मतदाता भी अगली सरकार बनाने को तैयार है। हालांकि इस बार चौंकाने वाली बात ये हैकि गत लोकसभा चुनाव-2014 के मुकाबले इस बार टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से चुनाव में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है।
पुरुषों के मुकाबले इस बार 8 हजार 832 महिलाएं ज्यादा हुई है। वर्ष2014 के लोकसभा चुनाव में जहां 7 लाख 99 हजार 576 महिला तथा 9 लाख 9 हजार 825 पुरुष मतदाता थे। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में 9 लाख 19 हजार 13 महिला तथा 10 लाख 20 हजार 530 पुरुष मतदाता 29 अप्रेल को मतदान करेंगे।
ऐसे में जहां पुरुष एक लाख 10 हजार 705 बढ़े। वहीं महिलाएं एक लाख 19 हजार 537 अधिक हुई है। टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर 29 अप्रेल को होने वाले चुनाव में दोनों जिलों के 19 लाख 39643 मतदाता चुनाव मैदान में डटे 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 19 हजार 113 तथा पुरुष मतदाता 10 लाख 20 हजार 530 हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी।


ये है जिले में मतदान केन्द्र
चुनाव के लिए टोंक जिले में एक हजार 110 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसमें मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में 277, निवाई में 284, टोंक में 244 तथा देवली-उनियारा में 300 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। वहीं लोकसभा चुनाव के मध्यनजर टीमों का गठन किया गया है। इसमें कुल 112 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
इसमें मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में 28, निवाईमें 29, टोंक में 25 तथा देवली-उनियारा में 30 सेक्टर ऑफिसर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से सम्बन्धित कोई भी सूचना व शिकायत के लिए 1950 टोल फ्री नम्बर पर कोई भी सम्पर्क कर सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आर. सी. ढेनवाल ने बताया कि नामांकन वापस लेने के बाद अब चुनाव मैदान मेें कांग्रेस के नमोनारायण, बसपा के लक्ष्मी कांत बैरवा, भाजपा सुखबीर सिंह जौनापुरीया, इण्डियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी से गणेश मीणा, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से नरेश कुमार अटल, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से बजरंग लाल मीणा, शिव सेना पार्टीसे मुकेश कुमार एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रेमलता बंशीवाल चुनाव मैदान रह गए हैं।

ये है टोंक जिले के मतदाता
टोंक जिले में कुल 10 लाख 2 हजार 316 मतदाता है। इसमें पुरुष 5 लाख 19 हजार 527 तथा महिला मतदाता 4 लाख 8 2 हजार 78 9 है। दिव्यांग मतदाता कुल 6 हजार 59 है। इनमें महिला एक हजार 8 36 , पुरुष 4 हजार 223 है। कर्मचारी मतदाता कुल एक हजार 56 1 है। इसमें पुरुष एक हजार 531 तथा महिला कर्मचारी मतदाता 30 है।

विधानसभा क्षेत्र मतदाता
मालपुरा 246 510
निवाई 252499
टोंक 2326 8 3
देवली-उनियारा 2706 24

यह है सवाईमाधोपुर की स्थिति
सवाईमाधोपुर जिले में कुल 9 लाख 37 हजार 327 मतदाता है। इनमें पुरूष मतदाता 5 लाख एक हजार 03 तथा महिला मतदाता 4 लाख 36 हजार 324 है।

विधानसभा मतदाता
गंगापुरसिटी 2 लाख 40 हजार 796 मतदाता
बामनवास 2 लाख 27 हजार 6 21 मतदाता
सवाई माधोपुर 2 लाख 44 हजार 8 6 7 मतदाता
खंडार में 2 लाख 29 हजार 6 18 मतदाता


सवाईमाधोपुर में मतदान केन्द्रों की स्थिति
सवाईमाधोपुर में जिले में कुल मतदान केन्द्र 96 7 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें गंगापुरसिटी विधानसभा क्षेत्र में 228 , बामनवास विधानसभा क्षेत्र में 242, सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में 244 तथा खंडार विधानसभा में मतदान केन्द्र 253 है।

Home / Tonk / Lok Sabha Election 2019: पुरुषों के मुकाबले आधी आबादी का बढ़ा आंकड़ा, 2014 के मुकाबले 2019 के लोकसभा चुनाव में 8832 ज्यादा हुई महिला मतदाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो