scriptvideo: बरसात भी नहीं रोक पाई टोंक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का स्वागत | Lok Sabha Speaker Om Birla receives welcome rain in Tonk | Patrika News

video: बरसात भी नहीं रोक पाई टोंक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का स्वागत

locationटोंकPublished: Jul 07, 2019 10:57:44 am

Submitted by:

pawan sharma

Om Birla welcomes rain in Tonk लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) शनिवार को कोटा ( kota) जाने के दौरान निवाई, टोंक व देवली शहर से गुजरे। उनके स्वागत सत्कार में लोगों ने पलक पावड़े बिछा दिए। स्वागत की तैयारियां अलसुबह से ही चल रही थी। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। उनके आगमन के दौरान तेज बरसात ( rain) शुरू हुई, लेकिन ये बरसात कार्यकर्ताओं के जोश को रोक नहीं पाई। बरसात के बीच लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker ) ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वे कार से नीचे उतरे और बरसात में ही लोगों से मिले।

lok-sabha-speaker-om-birla-receives-welcome-rain-in-tonk

video: बरसात भी नहीं रोक पाई टोंक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का स्वागत

टोंक. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ( Om Birla ) का शनिवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए शहर में दर्जनों जगह स्वागत द्वार लगाए गए। बरसात के बीच कार्यकर्ता उनके टोंक ( tonk ) आने का इंतजार करते रहे।
जैसे ही बिड़ला टोंक आए कार्यकर्ता बरसात के बीच उनके स्वागत को पहुंच गए। ओम बिड़ला भी लोगों से मिलने के लिए बरसात के बीच कार से उतर गए और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पूर्व विधायक अजीत मेहता की अगुवाई में बरोनी पुलिस थाने के सामने कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनाकर एवं गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया।
read more: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधायकों को बताएंगे विधान सभा की बारीकियां

करीब एक सौ कारों के काफिले के साथ लोकसभा अध्यक्ष ने टोंक शहर में प्रवेश किया। पक्का बंधा से लेकर छावनी, घण्टाघर, बड़ा कुआं, रोडवेज डिपो तक जगह-जगह पर स्वागत द्वार बनाए गए। वहीं बैनरों से सभी होर्डिंग्स को पाट दिया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन के साथ ही इन्द्र देवता ने भी झमाझम बारिश कर मौसम को खुशनुमा बना दिया। लोगों ने भारी बरसात के बावजूद स्वागत के लिए सडक़ों पर डटे रहे।
read more:Rajasthan@9AM: ओम बिरला और मनमोहन सिंह आज विधानसभा में, देखें अभी की टॉप-5 खबरें

जनभावनाओं का आदर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने भारी बरसात के बावजूद प्रत्येक स्वागत द्वार पर अपनी कार से नीचे उतरकर सम्मान ग्रहण किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सादगी देखते बनती थी।
मोटूका पम्प पर लोकसभा अध्यक्ष का सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिरोठा, जिला मंत्री सत्यनारायण चंदेल, जिला महामंत्री नरेश बंसल, राजेश शर्मा आदि ने स्वागत किया।

read more: कोटा में बिरला का अद्भुत अभिनंदन, स्वागत को सड़कों पर डटे लाखों शहरवासी, देखिए उत्साह की सतरंगी तस्वीरें
इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का बरोनी में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, प्रधान जगदीश गुर्जर, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, भाजपा जिला महामंत्री दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम डोई, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, शैलेंद्र जैन, महमंत्री राम अवतार धाभाई, जे. पी. शर्मा, पक्का बंधा पर भाजपा देहात मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रशीद नद्दाफी, छावनी में अल्पसंख्यक समुदाय के शहजाद मियां, तारीक अजीज, खटीक समाज, कोली समाज, वाल्मीकि समाज, माहेश्वरी समाज, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
पुलिस लाइन के सामने भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान, शैलेन्द्र शर्मा, रमाकांत शर्मा, महेन्द्र पवार, राजेश आदि ने लोकसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।

गुलदस्ता भेंट किया
टोंक नगर परिषद के बाहर लोक सभाध्यक्ष का सभापति लक्ष्मी जैन के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंट कर और साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राजेंद्र पराणा, अशोक कासलीवाल आदि मौजूद थे। संत सुधा सागर पब्लिक स्कूल अध्यक्ष श्याम लाल जैनए, प्रिंसिपल मनीता पोखरना एवं विद्यार्थियों ने तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। शाला प्रबंध की ओर से प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े लोग
देवली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जयपुर से कोटा जाने के दौरान शनिवार को देवली में व्यापार महासंघ, भाजपा कार्यकर्ता व आमजन ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दोपहर ढाई बजे बिरला के काफिले ने देवली जयपुर चुंगी नाके से शहर में प्रवेश किया। इस दौरान जयपुर चुंगी नाका व बीसलपुर सर्किट हाउस के बाहर लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद काफिला शहर की ओर बढ़ा। यहां पेट्रोल पम्प चौराहे पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष रमेश जिन्दल की अगुवाई में बिरला का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
यहां बिरला अपनी कार से नीचे उतरे तथा आमजन के बीच गए। इस दौरान बिरला से व्यक्तिगत मिलने के लिए होड़ सी मची रही। स्वागत में दिनेश सर्राफ, सुरेन्द्र डिडवानिया, सुरेश अग्रवाल, सौरभ जिन्दल, सत्यनारायण सिंहल, जितेन्द्र चौधरी, मनोज शर्मा,अशोक दुबे आदि उपस्थित थे।
इसी प्रकार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का मोटूका में भाजपा मंडल पीपलू व गहलोद की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर पीपलू मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजावत, गहलोद मंडल अध्यक्ष बाबूलाल माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
स्वागत सत्कार की कड़ी में उनियारा कस्बे सहित विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने टोंक में लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा बून्दी जिला प्रभारी शंकरलाल ठाडा, पालिकाध्यक्ष राकेश बडाया, कैलाश चौधरी आदि मौजूद थे।
इधर, परिंदो की पिंजरों से आजादी की आवाज “बर्ड फ्रीडम डे अभियान का प्रतीक चिह्न टोंक में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को संस्थापक विपिन कुमार जैन ने भेंट किया। लोकसभा अध्यक्ष ने वाहन से उतरकर प्रतीक चिह्न स्वीकार किया। अभियान से जुड़े डॉ. सचिन भारद्वाज, दानिश आलम आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो