टोंक

लोकसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं भारत की पहली पाकिस्तान मूल की महिला सरपंच

Rajasthan Politics: पाकिस्तान मूल की भारत की पहली महिला नटवाड़ा सरपंच नीता कंवर बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गई हैं। निवाई में सांसद सुखवीर सिंह जोनपुरिया, विधायक रामसहाय वर्मा और जिला प्रमुख सरोज बंसल ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।

टोंकMar 15, 2024 / 09:55 am

Akshita Deora

Nita kanwar Natwara Sarpanch: पाकिस्तान मूल की भारत की पहली महिला नटवाड़ा सरपंच नीता कंवर बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गई हैं। निवाई में सांसद सुखवीर सिंह जोनपुरिया, विधायक रामसहाय वर्मा और जिला प्रमुख सरोज बंसल ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।

पडोसी देश की बेटी एवं भारतीय बहू नीता कंवर 2001 में 23 वर्ष पूर्व पाकिस्तान से स्टूडेंट वीजा पर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए राजस्थान के जोधपुर जिले में अपने चाचा नखत सिंह सोढा के यहां आई थीं। 19 फरवरी 2011 को नटवाड़ा के पुण्य प्रताप करण के साथ उनका विवाह हुआ और सितम्बर 2019 में उनको भारतीय नागरिकता मिली ।

कौन है नीता कंवर

यह भी पढ़ें

New Financial Year शुरू होने से पहले भजनलाल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, राज्य कर्मचारियों के लिए ये आई खुशखबरी




पाकिस्तान मूल की नीता कंवर वर्तमान में टोंक जिले के गांव नटवाड़ा के राजपूत परिवार की बहु हैं। पड़ोसी देश की बेटी और भारतीय बहु नीता कंवर 2001में पाकिस्तान से अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जोधपुर जिले में अपने चाचा नखत सिंह के यहां आई थी और 2005 में सौफिया कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद 19 फ रवरी 2011 को नटवाड़ा के पुण्य प्रताप करण के साथ उनका विवाह हुआ।

कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के बाद सितम्बर 2019 में उनको भारतीय नागरिकता मिली। राजनीति में आने की प्रेरणा उनको उनके ससुर से मिली। ससुराल में पहले भी उनके सास-ससुर चुनाव लड़ चुके है और उनके ससुर लक्ष्मण करण राठौड़ 3 बार सरपंच रह चुके हैं। नटवाड़ा में सरपंच पद के लिए सामान्य सीट आरक्षित होने के बाद उन्होंने चुनाव लडऩे का निश्चिय किया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.