scriptबीसलपुर बांध पर रंगीन मछलियों के साथ पर्यटकों को लुभाएगी लव कुश वाटिका | Luv Kush Vatika will woo on Bisalpur dam | Patrika News

बीसलपुर बांध पर रंगीन मछलियों के साथ पर्यटकों को लुभाएगी लव कुश वाटिका

locationटोंकPublished: May 25, 2022 11:59:06 am

Submitted by:

pawan sharma

बीसलपुर बांध के करीब पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कंजर्वेशन रिजर्व आरक्षित व रक्षित वन क्षेत्र में लव कुश वाटिका बनाने को लेकर वन विभाग ने तैयारी कर ली है। लव कुश वाटिका बनाने के लिए अधिकारियों ने इंजीनियरों से रंगीन मछली प्रदर्शनी व प्रजनन केंद्र के निकट वन क्षेत्र की जगह के लिए प्रपोजल बनवाकर राज्य सरकार को भिजवा दिए है।
 

बीसलपुर बांध पर रंगीन मछलियों के साथ पर्यटकों को लुभाएगी लव कुश वाटिका

बीसलपुर बांध पर रंगीन मछलियों के साथ पर्यटकों को लुभाएगी लव कुश वाटिका

राजमहल. बीसलपुर बांध के करीब पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कंजर्वेशन रिजर्व आरक्षित व रक्षित वन क्षेत्र में लव कुश वाटिका बनाने को लेकर वन विभाग ने तैयारी कर ली है। लव कुश वाटिका बनाने के लिए अधिकारियों ने इंजीनियरों से रंगीन मछली प्रदर्शनी व प्रजनन केंद्र के निकट वन क्षेत्र की जगह के लिए प्रपोजल बनवाकर राज्य सरकार को भिजवा दिए है।
अब राज्य सरकार की ओर से उक्त विकास कार्य के लिए हरी झंडी मिलने का इंतजार है। बीसलपुर बांध के करीब लव कुश गार्डन बनने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। लव कुश वाटिका बनने से पर्यटकों को अब एक ही जगह पर रंगीन मछलियों की हटखेलियों के साथ ही लव कुश वाटिका में हरियाली के साथ ही हाट बाजार में कलाकृतियां पर्यटकों को लुभाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से बीसलपुर बांध के करीब वन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करीब दो करोड़ रुपए की लागत पर लव कुश वाटिका बनाने की घोषणा बजट सत्र के दौरान की गई थी, जिसको लेकर वन विभाग के अधिकारियों की ओर से जगह तलाशी जा रही थी।
जिस पर गत दिनों वन विभाग ने रंगीन मछली प्रदर्शनी व प्रजनन केंद्र के करीब खाली पडी वन भूमि को चिन्हित किया गया है। सीमा ज्ञान करवाने के साथ प्रस्ताव बनवाकर राज्य सरकार को भिजवा दिए गए।
यह होंगे विकास कार्य
वन क्षेत्र में बनने वाले लव कुश वाटिका को लेकर वन विभाग की ओर से करीब 4 से 5 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है, जिसमे पार्क का निर्माण, पर्यटकों के लिए छाया के साथ बैठक व्यवस्था, वन सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए हाट बाजार, फव्वारे, रोशनी, बच्चों के लिए झूले चकरी लगाना, पार्क के करीब हाट बाजार बनाकर कलाकृतियां व हैंडीक्राफ्ट आदि की दुकानें लगाना आदि विकास कार्य होंगे।
लव कुश वाटिका बनाने को लेकर विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर रंगीन मछली प्रदर्शनी केंद्र के निकट वन विभाग की भूमि का निरीक्षण कर इंजीनियरों से प्रस्ताव बनवाकर सरकार को भिजवा दिए गए है। सरकार की ओर से स्वीकृति जारी होने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
जहीर हसन, रेंजर, कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र बीसलपुर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो