scriptInternational Women’s Day: आधी आबादी का सम्मान कर देश के विकास में बताया अहम योगदान, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कई आयोजन | Many events on International Women's Day | Patrika News

International Women’s Day: आधी आबादी का सम्मान कर देश के विकास में बताया अहम योगदान, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कई आयोजन

locationटोंकPublished: Mar 09, 2019 10:44:05 am

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

many-events-on-international-women-s-day

International Women’s Day: आधी आबादी का सम्मान कर देश के विकास में बताया अहम योगदान, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कई आयोजन

टोंक. जिलेभर में महिला दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इसके तहत जिलेभर में कई आयोजन हुए। वहीं महिलाओं ने रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की। जिला कलक्टर आर.सी.ढेनवाल ने कहा कि आज देश की आधी आबादी महिलाओं की है।
महिलाओं को अधिकार एवं मौका दिया तो उन्होंने अंतरिक्ष से लेकर सेना तक में अपनी अहम भूमिका निभाकर साबित कर दिया कि वे भी पुरुषों से कम नहीं है। वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटवार प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि जिस घर परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है। उस घर में भगवान निवास करते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार ने कहा कि महिला शिक्षा को और बढ़ावा देने की जरूरत है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाशचंद शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर कलक्टर ने स्वीप योजना के तहत इवीएम मशीन एवं वीवीपेट के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

महिला दिवस पर वल्र्ड विजन इंडिया, दिशा क्षेत्रीय विकास व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव पंकज बंसल ने अधिकारों एवं महिलाओं के कल्याण के संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
वल्र्ड विजन के प्रबंधक महानंत मसीह ने महिलाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं ने भी मंच पर आकर विचार प्रकट किए। इस दौरान अनिता यादव, राजेश मीणा, डॉ. लोकेश, डॉ. अरविंद व डॉ. शानू बंसल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो