scriptvideo: पुत्र को जान से मारने की धमकी दे विवाहिता से कई माह तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज नही करने पर परिजनों और समाज के लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन | Married for several months from marriage | Patrika News

video: पुत्र को जान से मारने की धमकी दे विवाहिता से कई माह तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज नही करने पर परिजनों और समाज के लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन

locationटोंकPublished: Jan 14, 2018 08:45:55 am

Submitted by:

pawan sharma

आरोपित ने घर में काम कर रही विवाहिता के साथ फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता ने परिवारजनों को आपबीती सुनाई।
 

थाने के बाहर प्रदर्शन करते लोग

दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उनियारा थाने के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उनियारा. धमकी देकर महिला से 6-7 माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपित ने शनिवार को भी महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। वृत्ताधिकारी किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि सुबह विवाहिता घर में काम कर रही थी। तभी आरोपित रामजीलाल मीणा निवासी कुण्डिया हाल उनियारा आया और विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
इस बीच पास ही कार्य रहे अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपित फरार हो गया। बाद में विवाहिता ने परिवारजनों को आपबीती सुनाई। विवाहिता ने आरोप लगाया कि आरोपित उसके नाबालिग पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर 6-7 माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उक्त आरोपित शनिवार को भी इसी मकसद से आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
इस बीच उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित ने उन पर बंदूक से फायर कर फरार हो गया। इसके बाद परिवारजन व अन्य लोग पुलिस थाने में जमा हो गए और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने प्रथम दृष्टया विवाहिता से दुष्कर्म करने एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि विवाहिता का मेडिकल कराया है। इस बारे में उपाधीक्षक किशोरीलाल वर्मा का कहना है कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
बंदी के साथ मारपीट
टोंक. जिला कारागृह में विचाराधीन बंदी के साथ किसी ने मारपीट कर दी। घायल बंदी का सआदत अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने बताया कि घायल बंदी इमरान है। उसके खिलाफ न्यायालय में लूट व चोरी का मामला चल रहा है। वह टोंक जेल में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।
उपचार के लिए आए इमरान ने आरोप लगाया कि जेल में अधिक काम करने के दबाव बनाया जाता है। ऐसा नहीं करने पर जेलकार्मिक मारपीट करते हैं। शनिवार को भी जेलकर्मियों ने मारपीट कर दी। इससे इमरान के हाथ में फे्रक्चर हो गया। उसे जब अस्पताल लेकर आए तो परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने मारपीट करने का आरोप लगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो