scriptठंडी हवा व कोहरे से गलन बढ़ी, गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग | Melting increased due to cold wind and fog | Patrika News

ठंडी हवा व कोहरे से गलन बढ़ी, गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग

locationटोंकPublished: Jan 16, 2022 07:56:29 am

Submitted by:

pawan sharma

ठंडी हवा चलने व कोहरा छाने से गलन बढ़ गई। सर्द से बचाव के लिए लोग गर्म कपडों़ में लिपटे रहे व अलाव का सहारा लिया।
 

ठंडी हवा व कोहरे से गलन बढ़ी, गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग

ठंडी हवा व कोहरे से गलन बढ़ी, गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग

टोंक. जिलेभर में शनिवार को कोहरा छाया रहा। वहीं ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ गई। आलम यह हो गया कि ठंडी हवा चलने से शरीर पर चुबन जैसी महसूस होने लगी। ज्यादा देर तक खुले में शरीर रखने पर सुन्नता महसूस होने लगी। सुबह से शाम तक एक बार भी धूप की किरण तक नहीं निकली। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम को जल्द ही बाजार बंद हो गए। सुबह भी लोग देर से ही दुकान खोल पाए।
पेड़ों पर ओस की बूंदे ठहरी
राजमहल. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में दो दिन बाद शनिवार को वापस मौसम का मिजाज बदलने से दिनभर कोहरे के साथ तेज सर्दी का सितम जारी रहा। कोहरे व सर्दी को लेकर दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। किसान खेतों की मेड पर अलाव जलाकर आवारा पशुओं से रखवाली करते दिखाई दिए। तेज सर्दी को लेकर एक बार फिर से पेड़ों पर ओस की बूंदे ठहरी हुई दिखाई दी।
जगह-जगह अलाव

मालपुरा. उपखंड क्षेत्र में शनिवार दोपहर तक कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं दिन भर हवा चलने से बाजार में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। कोहरे के कारण दोपहर 12 बजे तक वाहनों को अपनी लाइटें जलाकर चलाना पड़ा ।

रेल मार्ग पर भी कोहरा का आर
निवाई. उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे सर्दी तेज हो गई। शुक्रवार की देर रात से चारों कोहरा छा गया। सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से शाम तक धूप नहीं निकली और दिन भर हल्का कोहरा छाया रहा हैं। सडक़ मार्ग और रेल मार्ग पर भी कोहरा रहने से वाहन चालकों ने दिन में वाहनों की लाइट जलाएं रखनी पड़ी। ग्रामीण अंचल से प्रतिदिन मजदूरी के लिए आने वाले मजदूरों की भी शहर में कमी रही। कचोरी, चाट, पकौड़ी की दुकानों पर भीड़ देखी गई।

शीतलहर की चपेट में
दूनी. क्षेत्र में पिछले दिनों दो बार हुई ओलावृष्टि में रबि की अधिकतर फसलों को नुकसान पहुंचा है,वहीं दूसरी ओर बोई गई सब्जियां (फसलें) शीतलहर की चपेट में आकर नष्ट होती जा रही है। मायूस किसान हर प्रकार से जतनकर अपनी फसलों को बचाने की जुगत करने में लगे है। इसी प्रकार दूनी तहसील क्षेत्र के बंथली कस्बा स्थित खेत में बोई टमाटर की फसल शीतलहर की चपेट में आने लगी तो किसानों ने टमाटर की फसल को घर से व बाजार से लाकर रंग-बिरंगी साडिय़ों से इस प्रकार ढक दिया। उनका कहना है कि अन्य फसलें ओलावृष्टि में खराब हो चुकी है। टमाटर की फसल को शीतलहर की चपेट से रोकने को लेकर उन्होंने सब्जी को रंग-बिरंगी चुनरियों उसे ढककरसुरक्षित कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो