टोंक

video: नही हुए सूर्य देव के दर्शन, दिनभर छाया रहा कोहरा , गलन ने लोगों को ठिठुराया

कोहरे ओर ठंडी हवाओं से हांड कम्पाने वाली गलन से लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं दिनभर घना कोहरा छाया रहा। सुबह से शाम तक धूप की एक किरण तक नहीं निकली।
 

टोंकJan 17, 2022 / 08:07 am

pawan sharma

video: कोहरे ओर कोरेाना कफ्र्यू से दिनभर छाया रहा सन्नाटा

टोंक. जिले में रविवार को हांड कम्पाने वाली गलन रही। लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं दिनभर घना कोहरा छाया रहा। सुबह से शाम तक धूप की एक किरण तक नहीं निकली। वहीं रविवार को पारा करीब साढ़े 4 डिग्ग्री रहा। ऐेसे में लोगों को मजबूरन गर्म कपड़ों में लिपटा रहना पड़ा। मोटरसाइकिल पर कुछ किलोमीटर का सफर भी गलन के चलते मुश्किल हो गया। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। बच्चों से लेकर वृद्धजन दिनभर गर्म कपड़ों में घरों में कैद होकर रह गए।
सर्दी से जनजीवन प्रभावित
राजमहल. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले दस दिनों से बदले मौसम के मिजाज का असर रविवार को दिनभर जारी रहा। रविवार को दिनभर आस पास का क्षेत्र कोहरे के आगोश में लिपटा रहा। कोहरे के साथ तेज सर्दी को लेकर लोग गर्म कपड़ों में लिपटने के बाद भी धूजते हुए नजर आए। वहीं अल सुबह गली मोहल्लों में जगह-जगह ओस की बूंद बर्फ में तब्दील होकर जमती हुई नजर आए।
तापमान 4.5 डिग्री
बनस्थली. ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित आसपास की गांव ढाणियों जौधपुरिया सुनारा चतुर्भुजपुरा सहित अनेक गांवो मे एक सप्ताह से हो रहे कोहरे व कड़ाके की सर्दी से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं वनस्थली में तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पलाई. कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में दुसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं शीतलहर के चलने से गलन एवं ठिठुरन से लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। कोहरा व सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा।
मालपुरा. उपखंड क्षेत्र में रविवार को दोपहर तक कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। वही दिन भर चलती रही ठंडी हवाएं बाजार में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तपते नजर आए।

बनेठा. कस्बा सहित क्षेत्र मे रविवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा।वहीं शीत लहर से फसलो व सब्जियों में पाला पडऩे की आशंका से किसानों में ङ्क्षचता व्याप्त है।
आवां. कस्बे और आसपास के क्षेत्र में मौसम के तेवर बदलने के कारण सर्दी और गलन बढ़ गई है। कंपकंपाती ठंड से निजात पाने के लिए कस्बेवासी हर गली हर नुक्कड़ पर अलाव जलाकर तापते नजर आए। दिनभर घना कोहरा छाया रहने से लोगों की दिनचर्या बाधित रही।

Home / Tonk / video: नही हुए सूर्य देव के दर्शन, दिनभर छाया रहा कोहरा , गलन ने लोगों को ठिठुराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.