scriptमुराद सईदी की याद में आयोजित मुशायरे में देर रात तक डटे रहे श्रोता | Mushaira organized in memory of Murad Saeedi | Patrika News

मुराद सईदी की याद में आयोजित मुशायरे में देर रात तक डटे रहे श्रोता

locationटोंकPublished: Oct 20, 2019 04:03:13 pm

Submitted by:

pawan sharma

मरहूम मुराद सईदी की याद में खलीलिया मदरसा टोंक में मुशायरे का आयोजन किया गया।
 

मुराद सईदी की याद में आयोजित मुशायरे में देर रात तक डटे रहे श्रोता

मुराद सईदी की याद में आयोजित मुशायरे में देर रात तक डटे रहे श्रोता

टोंक. खलीलिया मदरसा टोंक में शुक्रवार रात को मरहूम मुराद सईदी की याद में मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे की अध्यक्षता निदेशक एपीआरआई टोंक शौकत अली खान, मुख्य अतिथि अध्यक्ष राजस्थान मुस्लिम एज्युकेशन सोसायटी, जयपुर तथा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष, रेल लाओ संघर्ष अकबर खान रहे।
read more:दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद घायल की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने छह जनों के खिलाफ नामजद मामला किया दर्ज

मुशायरे का संचालन टोंक के शायर डॉ. जिया टोंकी ने किया। मुशायरे की शुरुआत में अ. हफ ीज शौक अहसनी व हसन इकबाल को मुराद सईदी अवार्ड के रूप में शाल ओढ़ाकर ट्राफ ी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुशायरे में डॉं. माजिद देवबन्दी नई दिल्ली, डॉं. जलीर्लुरहमान, बुरहानपुर, डॉं. सुफि यान काजी, खण्डवा, नूहू आलम, इन्दौर, रजा शैदाई, जयपुर, रेहान फ ारूकी, सवाई माधोपुर, हसन इकबाल, डॉ. शमीम हसनी, निवाई, शौक अहसनी ने प्रस्तुति दी।
read more:विद्युत कटौती से गुस्साए लोगों ने किया हाइवे जाम, पुलिस ने लाठिया फटकारी, शांतिभंग के आरोप में दो गिरफ्तार

मुशायरे के अंत में सभी शायरों व अतिथियों को मुराद एकेडमी के सरंक्षक खलीलुर्रहमान खान द्वारा स्मृति चिन्ह्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खलीलुर्रहमान खान, मिर्जा नसीम बेग, सुहेल पयामी, आरिफ मेहमूद, सैयद शाहिद शाह, अहमद अली राहत, गुलाम सईद खान, कैप्टन शमशेर अली खान, मिर्जा मतीन बैग लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो