टोंक

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कलाम की मनाई जयंती

टोंक. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से शुक्रवार को एपीजे अबुल कलाम की जयंती बहीर में मनाई। इसमें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं वक्फ बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन रहे अबूबकर नकवी ने एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला।

टोंकOct 15, 2021 / 08:53 pm

jalaluddin khan

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कलाम की मनाई जयंती

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कलाम की मनाई जयंती
टोंक. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से शुक्रवार को एपीजे अबुल कलाम की जयंती बहीर में मनाई। इसमें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं वक्फ बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन रहे अबूबकर नकवी ने एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला।

सभी से उनके बताए हुए रास्ते पर चलने को कहा। इस मौके पर मंच के जिला संयोजक शकील पहलवान, सम्भाग सह संयोजक रईस गोरी, शहर संयोजक सईद अहमद, जिला सह संयोजक तौसीफ अहमद, अमजद और तारीक अजीज ने विचार व्यक्त किए।

बैठक में चर्चा
टोंक. राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिला शाखा टोंक की बैठक जिलाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय में हुई। इसमें 18 अक्टूबर को अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इसके तहए जिले से पांच पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया।
साथ ही राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय अधिवेशन टोंक जिले में आयोजित करने का निर्णय किया गया। मीडिया प्रभारी एवं मुख्य प्रवक्ता के.के. यादव ने बताया कि बैठक में कमलेश कुमार मीणा, राधाकिशन जाट, राजेन्द्र कुमार जैन, विष्णु कुमार बारेठ, बालकिशन शर्मा, रमेश चन्द सैनी, अनुप सिंह राठौड, कमलेश लक्ष्कार, बब्ल सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।
पायलट ने किया पोस्टर का विमोचन
टोंक. पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म और निर्वाण दिवस को करुणा दिवस के रूप में मनाने को लेकर जारी पोस्टर का शुक्रवार को जयपुर में टोंक विधायक सचिन पायलट ने विमोचन किया।
वर्क राजस्थान के हैड लईक हसन और रीजनल हैड सैयद असगर अली ने बताया कि शनिवार को गांधी गोशाला टोंक में सुबह 9 बजे गायों को चारा, पक्षियों को दाना डाला जाएगा। इसके अलावा मैराथन दौड़, मानव शृंखला बनाई जाएगी।

Home / Tonk / मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कलाम की मनाई जयंती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.