scriptमस्जिदों में रातभर इबादत में जुटे रहे नमाजी, 27 वीं शब पर हुआ खत्म-ए-कुरान | Namajee, who is engaged in prayer throughout the night in mosques | Patrika News

मस्जिदों में रातभर इबादत में जुटे रहे नमाजी, 27 वीं शब पर हुआ खत्म-ए-कुरान

locationटोंकPublished: Jun 02, 2019 03:37:15 pm

Submitted by:

pawan sharma

रमजान का चांद दिखने के बाद से ही तरावीह की नमाज में कुरान पढ़ा जाता है,
 

namajee-who-is-engaged-in-prayer-throughout-the-night-in-mosques

मस्जिदों में रातभर इबादत में जुटे रहे नमाजी, 27 वीं शब पर हुआ खत्म-ए-कुरान

टोंक. रमजानुल मुबारक की 27वीं शब पर शनिवार रात जिले की मस्जिदों में रातभर इबादत हुई। रोशनी से मस्जिदों को सजाया गया तथा तिलावत के बाद दुआएं हुई।

रमजान का चांद दिखने के बाद से ही तरावीह की नमाज में कुरान पढ़ा जाता है, जो शनिवार को 26 वें रमजान तथा 27 वीं शब की तरावीह में मुकम्मल हुआ। खत्मे कुरान पर मस्जिदों में लड्डू शीरनी तक्सीम की गई। साथ ही इमाम व मौअज्जीनों को कपड़े व ईनाम से नवाजा गया।
इन्होंने कराई मुकम्मल
बड़ा कुआं स्थित शाही जामा मस्जिद में मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर, काफला जामा मस्जिद में मौलवी अब्दुल समद, मस्जिद हट्टों में हाफिज मोहम्मद सिद्दीक पठान, मस्जिद सराय हाफिज अब्दुल हसीब, मस्जिद मुबारक में हाफिज मोहम्मद उस्मान, मस्जिद नाइयान में हाफिज वसीम खान, मस्जिद गोल में मुफ्ती आसिम अख्तर, मस्जिद लाड़ली बेगम में कारी आरिफ, मस्जिद मोहम्मद उमर में हाफिज रजी, मुनीर खां की मस्जिद कारी अब्दुल रहमान, मस्जिद मुजफ्फरी हाफिज फैसल, जकीरे वाली मस्जिद हाफिज हमजा, कचहरी पुरानी टोंक मस्जिद हाफिज मोहम्मद फैसल, मस्जिद छोटा बाजार हाफिज मोहम्मद इस्लाम, मस्जिद खाला साहब का बाग हाफिज नईम, मस्जिद अबूबकर रह हाफिज खुर्शीद, मस्जिद सइदिया हाफिज अब्दुल हफीज, मस्जिद शफायत कारी अमीन, मस्जिद आयशा हाफिज अमीन, मस्जिद रजबन मौलवी अब्दुल रहमान, सैयदों की मस्जिद हाफिज जावेद, फिरदौस मस्जिद हाफिज आमिर, मक्का मस्जिद पुरानी टोंक में कारी बरकात मस्जिद मेहंदीबाग में हाफिज मोईनुद्दीन, मस्जिद सादिया हाफिज सलाउद्दीन, जामा मस्जिद पुरानी टोंक हाफिज निसार अहमद, मस्जिद सईदिया गुलजारबाग हाफिज अब्दुल हफीज, जामा मस्जिद छावनी में हाफिज अलीमुउद्दीन ने कुरान मुकम्मल कराई। इन्हें ईनाम व नजरानों से नवाजा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो