script

video: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर जिलेभर में पथ संचलन का हुआ आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने की कही बात

locationटोंकPublished: Jan 24, 2018 08:33:12 am

Submitted by:

pawan sharma

सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे विद्याॢथयों का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

ताजी सुभाष चन्द्र बोस की  जयन्ती

टोंक. आजाद हिन्द फौज के नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 122वीं जयन्ती मंगलवार को टोंक जिलेभर में मनाई गई।

टोंक. आजाद हिन्द फौज के नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 122वीं जयन्ती मंगलवार को टोंक जिलेभर में मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित सुभाष सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन समेत अन्य ने माल्यार्पण कर उनके जीवन से सीख लेने को कहा। भारत विकास परिषद के सचिव रमेश काला, महेन्द्र विजय, स्काउट प्रभारी हेतराज महावर मौजूद रहे। आदर्श विद्या निकेतन व सरस्वती विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने पथ संचलन किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बेनीप्रसाद जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉ. रामेश्वर शर्मा, अध्यक्ष डॉ. रामकल्याण शर्मा, अशोक कासलीवाल, कोषाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, मनीष तोषनीवाल आदि मौजूद थे। इधर, मानव धर्म मूक बधिर एवं नैत्रहीन विद्यालय में सुभाषचन्द्र बोस की जयंती मनाई गई।
इसमें पन्नाधाय श्रवण बाधित शिक्षण संस्थान के कोर्स कॉडिनेटर विमलेश मिश्रा के साथ दिव्यांगों ने सुभाषचन्द बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अनिल वर्मा, कुलदीप राजोरा, शमा खान, इब्तेसाम दुर्रानी, मनराज मीणा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार विवेक महाविद्यालय में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। इसमें निदेशक प्रदीप शर्मा ने सुभाष के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।

देवली . मंगलवार को सुभाष जयंती के मौके पर शहर की आदर्श विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने पथ संचलन किया। प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा ने बताया कि पथ संचलन को पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी व अतिथि नवीन जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। समापन पर व्यवस्थापक शिखरचंद जैन, राधेश्याम मालू, शिक्षक दिनेश श्रीमाल, हरिदत्त शर्मा, बाबूलाल गुर्जर ने सम्बोधित किया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने कर्तव्य बोध पखवाड़ा के तहत मंगलवार को सुभाष चन्द्र बोस जयंती मनाई।
टोडारायसिंह . माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से निकाले गए पंथ संचलन को सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश कुर्मी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा ने बताया कि कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे विद्याॢथयों का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
उनियारा .कस्बे के राणी सुशील कंवर माध्यमिक विवेकानन्द आदर्श विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओ ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन को विद्यालय प्रबन्ध समिति के संरक्षक शंकरलाल ठाढा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरिनारायण शर्मा, व्यवस्थापक सत्यनारायण शर्मा, आचार्य महावीर शर्मा, राजेश कुमार कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

राजमहल ञ्च पत्रिका. राजकीय व निजी विद्यालयों में मंगलवार को सुभाष जयंती मनाई गई। आदर्श माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की ओर से निकाले गए पथ संचलन को वन माता मंदिर परिसर से पूर्व सरपंच प्रेम चन्द जैन ने हरी झण्डी दिखाकर की। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी भूरा राम गुर्जर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। गुर्जर समाज सुधार समिति के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण कटारिया की ओर से विद्यार्थियों को फल वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष अहसान अली, प्रधानाध्यापक गोपाल गुर्जर, बन्ना राम लोधा, कालू राम बंजारा आदि ग्रामीण मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो