scriptबम्पर पदावार होने से नई सरसों की आवक बढ़ी, खेत से घर ले जाने के स्थान पर सीधे ला रहे कृषि मण्डी | New mustard growing in Mandi increased | Patrika News

बम्पर पदावार होने से नई सरसों की आवक बढ़ी, खेत से घर ले जाने के स्थान पर सीधे ला रहे कृषि मण्डी

locationटोंकPublished: Mar 15, 2018 07:20:29 am

Submitted by:

pawan sharma

बदलते मौसम का मिजाज भांपकर किसान जोर-शोर से सरसों निकलवाने में जुटे है।
 

सरसों की आवक

टोंक. कृषि उपज मण्डी में सरसों की आवक में बढ़ोतरी होने लगी है।

टोंक. कृषि उपज मण्डी में सरसों की आवक में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार दोपहर तक ही करीब 10 हजार से अधिक सरसों की बोरियों की आवक हुई। इससे मण्डी परिसर में रौनक बनी रही। बदलते मौसम का मिजाज भांपकर किसान जोर-शोर से सरसों निकलवाने में जुटे है।
थ्रेसर से निकलवाई गई सरसों को किसान घर नहीं ले जाकर सीधे खलिहान से मण्डी लेकर पहुंच रहे हैं। पिछले सप्ताहभर में ही विभिन्न गांवों से 50 हजार बोरियों मण्डी बिकने पहुंची। नई सरसों का भाव 3800 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बीसलपुर व अन्य नहरों से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने के बाद इस बार भी किसानों ने सरसों व चने की फसल में रूचि दिखाई थी।
हालांकि बीच में मौसम बिगडऩे के बाद किसानों ने मजदूर लगाकर सरसों की कटाई में तेजी ला दी। किसानों व साथ आए लोगों की रेलमपेल बनी रहने से मण्डी परिसर में फिर से रौनक रहने लगी है। मण्डी में टै्रक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों के जमावड़े से बीच-बीच में आवाजाही बाधित रही।

मौसम पर भरोसा नहीं
मार्च में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता रहा है। बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे फसलों में खराबे को लेकर किसानों में चिंता बनी रही। बिगड़ते मौसम की चिंता से भी किसान फसलों को समय से निकलाकर उसे बेच देना चाहते हैं। मेहंदवास के सत्यनारायण यादव, गोपाल आदि किसानों का कहना है कि भाव अच्छा होने से भी किसान सरसों सीधे ला रहे हैं।
मण्डी की स्थिति
तिथि आवक (बोरियों में)
9 मार्च 3518
10 मार्च 5050
11 मार्च अवकाश
12 मार्च 10782
13 मार्च 9041
14 मार्च 10000

वसूली जाएगी राशि
टोंक. इन्दिरा व बीपीएल आवास योजना के तहत अधूरा आवास रखने वाले लाभार्थी से राशि वापिस वसूली जाएगी। इसके साथ ही पंचायत समिति की ओर से ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जाएगा। विकास अधिकारी अनुपमा सक्सैना ने बताया कि ऐसे लाभार्थी जिन्होंने वर्ष 2011-12 से 2015-16 के बीच आवास पूर्ण नहीं कराए। ऐसे लाभार्थी 31 मार्च 2018 तक आवास पूर्ण करा ले। या फिर राशि वापस जमा करानी होगी। राशि जमा नहीं कराने पर मामला दर्ज कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो