scriptअब दिल से दिल मिलाने का समय-राजे | Now is the time to get heart-hearted | Patrika News

अब दिल से दिल मिलाने का समय-राजे

locationटोंकPublished: Mar 24, 2018 12:00:47 pm

Submitted by:

pawan sharma

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दौसा जिले के लालसोट उपखण्ड के मण्डावरी कस्बे में शुक्रवार को महर्षि बालीनाथ मंदिर का लोकार्पण किया।

टोंक को रेल से जोडऩे की मांग

टोंक को रेल से जोडऩे की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिलते रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष।

दौसा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दौसा जिले के लालसोट उपखण्ड के मण्डावरी कस्बे में शुक्रवार को महर्षि बालीनाथ मंदिर का लोकार्पण किया। इस मौके पर हुई सभा में भाजपा में शामिल होने के बाद किरोड़ी व वसुंधरा राजे एक मंच पर जनता के बीच आए।

सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अब दिल से दिल मिलाने का समय है। कटूता भुलाकर एक होकर काम करना है। चार साल में सरकार ने लगन से काम किया है। जनता अब विकास के पथ पर चलने के लिए मदद करें। राजे ने महर्षि बालीनाथ के मंदिर में 50 लाख की लागत से पैनोरमा बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के 125 मंदिरों में 600 करोड़ खर्च कर जीर्णोद्धार कराया है।
इससे प्रदेश की जनता को भगवान का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि दौसा सहित प्रदेश के 13 जिलों में पानी की समस्या को देखते हुए 37 हजार करोड़ की योजना बनाई है। शीघ्र ही जनता की पानी की चिंता दूर होगी।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में भाई से भाई को लड़ाने का काम किया।
जनता को झांसा दिया, जबकि भाजपा ने विकास की गंगा बहाई है। जनता सब समझती है। जनता को विकास चाहिए। देश-प्रदेश कांग्रेस मुक्त होगा। राजे ने कहा कि प्रदेश में 32 विधायक एससी के हैं। कैलाश मेघवाल विधानसभा अध्यक्ष हैं तथा मंत्रीमंडल में कई विधायक शामिल हैं। भाजपा ही सभी जाति-वर्गों को लेकर विकास के काम करती है।
सभी में मुख्यमंत्री एससी-एसटी को लेकर बजट में की गई घोषणाएं भी गिनाई। साथ ही कहा कि 14 अप्रेल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेश की सभी नगरपालिका क्षेत्रों में कुल 192 जगह अम्बेडकर भवन की नींव रखी जाएगी।

आरक्षण को आंच नहीं आएगी-किरोड़ी


सभा में लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि भाजपा राज आया तो आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। पीएम व मुख्यमंत्री की तरफ से किरोड़ी ने वादा किया कि आरक्षण को आंच नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में चार-पांच मुख्यमंत्री अभी से हो गए हंै, लेकिन उनके सपने पूरे नहीं होंगे। किरोड़ी ने कहा कि कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि किरोड़ी को राज्यसभा में भेजकर बर्फ में लगा दिया है, लेकिन अब वे मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेसियों को बर्फ में लगा देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बहन बताते हुए मंडावरी की भांजी बताकर नया रिश्ता भी बना दिया।
समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के संघ चालक बजरंगलाल गुप्त, मंत्री बाबूलाल वर्मा, संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, ओमप्रकाश हुड़ला, बांदीकुई विधायक डॉ. अलका सिंह, सिकराय विधायक गीता वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी सहित बैरवा समाज के कई पदाधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
चुनावी मोड में सरकार


मीणा बाहुल्य इलाके में बैरवा समाज के आराध्य महर्षि बालीनाथ मंदिर के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने सम्बोधन में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग को लुभाने का प्रयास किया। समारोह के बाद जनता के बीच भी मुख्यमंत्री पहुंची तथा एक-एक से ज्ञापन लेकर समस्या सुनी। समारोह में भीड़ देखकर भी राजे खुश नजर आई।

रेल के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

टोंक. टोंक को रेल से जोडऩे को लेकर रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने शुक्रवार को दौसा के मण्डावरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में आईमुख्यमंत्री वसुंधराराजे को ज्ञापन सौंपा। अकबर खान ने टोंक को रेल जोडऩे की गुहार लगाईतो मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि रेल के मामले में विचार करेंगी। इस पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अकबर ने बताया कि मण्डावरी गांव में मंदिर का लोकार्पण समारोह था। इसमें मुख्यमंत्री आईथी। ऐसे में उन्हें ज्ञापन दिया गया तो उन्होंने आश्वास्त किया। इस दौरान बैरवा क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष बैरवा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ. पी. विश्वप्रेमी, लोजपा जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, शिवराज, कयामुद्दीन रंगरेज, अशोक विश्नोई, राहुल सिंह चौहान, सीताराम खंगार, राजेश माली आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो