script

नवरात्र के उपलक्ष्य में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया

locationटोंकPublished: Oct 06, 2019 11:27:00 am

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

नवरात्र के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका कोहना स्कूल में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया।

Worshiping girls

टोंक में कन्याओं की भोजन कराती माहेश्वरी समाज की महिलाएं।

टोंक. जिला माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य Commemoration of Navratri में राजकीय बालिका कोहना स्कूल में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया Worshiping girls गया। इस दौरान कन्याओं को उपहार Gifts to girls भी दिया गया।
read more : धुवाकलां में विद्यालय के तालाबंदी, बाजार बंद करा लगाया जाम

संगठन की जिलाअध्यक्ष रेखा जाजू बताया कि कन्याओं के साथ बाल सभा का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक Girls Cultural कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ Save daughter, teach daughter पर पोस्टर और निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल प्रधानाध्यापक कृष्णा चौधरी ने धन्यवाद दिया। इस दौरान कान्ता काहल्या, मधु खटोड़, सुशीला अजमेरा, सन्तोष जाजू, मधु बाहेती, सुशीला जाजू, रमा, प्रेम मुन्दड़ा, अरूणा बिड़ला, रेखा काहल्या, प्रवीणा काहल्या, ललीता बाहेती, पूजा मुन्दड़ा आदी मौजूद थी।
read more : कोटा से गिरफ्तार आरोपी महिलाओं से 2 लाख के चोरी के आभूषण बरामद
देवली. शहर में शनिवार को माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से लोहार बस्ती की कन्याओं को भोजन कराकर उपहार आदि दिए।मण्डल अध्यक्ष रेखा मून्दडा ने बताया कि इस दौरान महिला सदस्य शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी पार्क के पास में लोहार बस्ती पहुंची। यहां कन्याओं का पूजन किया गया।
इसके बाद उन्हें भोजन कराकर पेन, पेंसिल व फल आदि वितरित किए गए। स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान में जिला परामर्शदाता सुधा मालपानी, जिला सचिव कमलेश मूंदड़ा, जिला सुरभि समिति संयोजिका वंदना तोषनीवाल,मंडल कोषाध्यक्ष नीतू सोमानी,
सुमन नुवाल, राधा काबर, गरिमा जाजू, सोनू जाजू, सोनू मूंदड़ा, नंदिनी तोतला, शिखा चांडक, नेहा माहेश्वरी, बरखा माहेश्वरी समेत सदस्य उपस्थित थी।

read more : एम्बुलेंस के अभाव में तड़पते रहे घायल तीन न्यायिक अधिकारी,गंभीर हालत में किया जयपुर रैफर
उनियारा. यहां संत सुन्दरदास सामुदायिक संस्थान में शुक्रवार को खण्डेलवाल माहेश्वरी वैश्य समाज के तत्वावधान में नवरात्रा के दौरान कन्या पूजन एवं समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचन्द थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निजी क्षेत्र की विद्युत उत्पादक कंपनी के उपाध्यक्ष आनन्द चौपड़ा ने की। इससे पूर्व चल रहे नवरात्रा महोत्सव के तहत 351 कन्याओं को उनकी पूजा अर्चना कर भोजन करवा उपहार भेंट किए। समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला एवं साफा पहना एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल ही में समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनियारा कस्बे के निवासी लक्ष्मीकांत आंकड को शामिल किए जाने पर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में समाज के स्थानीय अध्यक्ष रमेशचन्द बडाया,
पालिकाध्यक्ष राकेश बडाया, मोहन लाल बडाया, मदन मोहन आंकड, गिरधारी गगराणी, विकास आंकड, नितिन खण्डेलवाल, महेश खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो