scriptदुकानों पर उमड़ रही है भीड़, बाजार में ईद की खरीद परवान पर | On the purchase license of Eid in the market | Patrika News

दुकानों पर उमड़ रही है भीड़, बाजार में ईद की खरीद परवान पर

locationटोंकPublished: Jun 18, 2017 08:02:00 am

Submitted by:

pawan sharma

सुबह से देर रात तक विभिन्न सामानों की खरीद की जा रही है। खास तौर पर कपड़ों की दुकानों पर भीड़ है।

tonk

टोंक में शनिवार को एक दुकान में कपड़ों की खरीद करती महिलाएं।

टोंक. ईदुलफितर नजदीक होने के साथ ही बाजार में खरीदारी परवान पर है। सुबह से देर रात तक विभिन्न सामानों की खरीद की जा रही है। खास तौर पर कपड़ों की दुकानों पर भीड़ है। इसके अलावा जूते-चप्पल, आभूषण व सौन्दर्य प्रसाधन के सामान की बिक्री भी जोरों पर है। बाजार में विभिन्न किस्म की सिवइयों की दुकानें भी सज गई। कपड़ा दुकानदार सत्यनारायण यादव ने बताया कि रेडिमेड कपड़ों की खरीद बढ़ गई है। इसका चलन एक दशक में अधिक हुआ है। पहले लोग कपड़े सिलवाना पसंद करते थे, लेकिन अब बच्चों से लेकर महिलाएं भी रेडिमेड कपड़े पसंद कर रही हैं। 
रोजा इफ्तार कराया

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें रोजेदारों ने बरसात व अमन-चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान इंटक के जिला उपाध्यक्ष मिर्जा उमर खान, एडवोकेट सलीम नकवी, परवेज खान, मोहम्मद लतीफ, पुष्पेन्द्र शर्मा, अतुल जैन आदि मौजूद थे।
अमन चैन की दुआ मांगी

निवाई. नगरपालिका की ओर से शुक्रवार शाम गांधी पार्क में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत कर एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश की। इस दौरान रोजदारों ने देश में खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, मदनलाल वर्मा, महामंत्री हेमराज स्वर्णकार, मनोज पाटनी, पार्षद आरिफ कुरेशी, जाकिर मणियार, हाजी नूर मोहम्मद, छुट्टन खां, मुन्ना देशवाली, जमील इत्र वाले, हाजी बशीर सहित कई लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो