scriptआरोप प्रत्यारोप के बीच बंद कमरे में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय | Opinion taken from Congress workers in closed room | Patrika News

आरोप प्रत्यारोप के बीच बंद कमरे में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय

locationटोंकPublished: May 28, 2022 03:00:39 pm

Submitted by:

pawan sharma

संगठनात्मक चुनाव को लेकर बीआरओ की मौजूदगी में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आरोप प्रत्यारोप के बीच सम्पन्न हुई।इसी दौरान मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं पर आक्षेप लगाने पर कांग्रेस की गुटबाजी नजर आई। आपसी आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा हो गया।

आरोप प्रत्यारोप के बीच बंद कमरे में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय

आरोप प्रत्यारोप के बीच बंद कमरे में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय

टोडारायसिंह. संगठनात्मक चुनाव को लेकर बीआरओ की मौजूदगी में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आरोप प्रत्यारोप के बीच सम्पन्न हुई। बीआरओ विक्रम वाल्मीकि ने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ पीसीसी व जिला सदस्यों के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव पर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक चर्चा की। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक सुझाव लिए गए।

कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे कुछ सदस्यों ने ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं पर आक्षेप लगाने पर कांग्रेस की गुटबाजी नजर आई। आपसी आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा हो गया। बैठक में कार्यकर्ताओं की आपसी तकरार से माहौल गरमा गया।
कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए संगठन गतिविधियों में उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इस बीच हंगामा हो गया। बीआरओ व अन्य पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
हंगामे के बीच बीआरओ ने सभी कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में अलग-अलग समूह में चर्चा की। इस दौरान हंसराज गाता, नरेश मीणा, महावीर तोगड़ा, रामदयाल सुवालका, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, पार्षद एम. इस्लाम, नवाब अली, सद्दाम हुसैन, रामगोपाल नागर, बलराम चौपड़ा, सत्तार, जहुरूद्दीन मौजूद थे।
पोक्सो एक्ट में दर्ज मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
देवली. थाना क्षेत्र में नाबालिग को जबरन भगा ले जाकर महीनों तक बलात्कार के दर्ज मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए है। जिनको न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व दर्ज प्रकरण पोक्सो एक्ट में महावीर गुर्जर निवासी तितरिया एवं मनराज गुर्जर निवासी नटवाड़ा थाना बरौनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिनको न्यायालय ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया है।

विवाहिता से बलात्कार का मामला दर्ज
टोंक. क्षेत्र में एक विवाहिता से बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि विवाहिता अपने पति के साथ एसपी के पास पहुंची। जहां स्वयं के साथ बलात्कार होने के मामले की जानकारी से अवगत करवाया।
ऐसे में नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का पति आरोपी के पानी के कैंपर का वाहन चलाता था। 10 दिन पहले जब उसका पति घर नहीं लौटा तो वह उसके बारे में पूछने के लिए आरोपी के घर गई थी।
इस दौरान आरोपी ने उसे बहाने से घर के अंदर भेजा और फिर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।


बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
दूनी. दूनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई कर बंथली कॉलोनी चौराहे से गुरुवार देर शाम बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ चालक को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी विजयङ्क्षसह मीणा ने बताया कि चालक विजयगढ़ थाना दूनी निवासी दिनेश मीणा है।
उन्होंने गश्त के दौरान मिली सूचना पर जाप्ते सहित बंथली कॉलोनी चौराहा पहुंचने पर नदी की ओर से बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी, इसके बाद उक्त बजरी वाहन को जब्तकर एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जब्त बजरी वाहन को दूनी थाना परिसर में खड़ा कर गिरफ्तार चालक के खिलाफ एमएमआरडी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो